Hindi Newsधर्म न्यूज़Venus Transit Shukra Rashifal 2025 Venus Horoscope lucky for 3 zodiacs

Venus Transit: शुक्र-शनि की युति कब तक रहेगी? जानें क्या आपको मिलेगा प्रॉफिट?

Venus Transit Shukra Rashifal 2025 : वर्तमान समय में शुक्र व शनि कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। कुंभ राशि में गोचर करने से शुक्र व शनि की युति बनेगी, जिससे कुछ राशियों को अच्छी खबर मिल सकती है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 20 Jan 2025 04:54 PM
share Share
Follow Us on
Venus Transit: शुक्र-शनि की युति कब तक रहेगी? जानें क्या आपको मिलेगा प्रॉफिट?

Venus Transit Shukra Rashifal 2025: समय-समय पर शुक्र ग्रह गोचर करते रहते हैं, जो अपने अपने साथ शुभ और अशुभ परिणाम साथ लेकर आते हैं। शुक्र इस वक्त शनि की कुंभ राशि में विराजमान हैं। कुछ ही दिनों में शुक्र दोबारा राशि परिवर्तन करने वाले हैं। देवगुरु बृहस्पति की राशि में शुक्र का अगला राशि परिवर्तन होगा। कुंभ राशि में गोचर करने से शुक्र व शनि की युति बनी हुई है। आइए जानते हैं शुक्र व शनि की युति कब तक रहने वाली है। शनि व शुक्र के कुंभ राशि में गोचर करने से कुछ राशियों को लाभ मिल सकता है-

शुक्र-शनि की युति कब तक रहेगी: दृक पंचांग के अनुसार, शुक्र जनवरी 28 2025, मंगलवार को सुबह 07:12 बजे मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 27 जनवरी तक शुक्र कुंभ राशि में रहकर शनि के साथ युति का निर्माण कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:Rashifal: 21 जनवरी को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल

जानें क्या आपको मिलेगा प्रॉफिट?

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए कुंभ राशि में शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ माना जा रहा है। इस गोचर से कुछ लोगों को प्रॉफिट हो सकता है। कम्युनिकेशन फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सोशल तौर पर लोगों से मेल-जोल बढ़ाने में आप सक्षम रहेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में भी तरक्की के नए मार्ग खुलते दिखेंगे। आप अपने दोस्तों के भरपूर सहयोग से सभी मुश्किलें आसानी से पार कर लेंगे।

तुला राशि

शुक्र गोचर तुला राशि वालों के लिए पॉजिटिव परिणाम लेकर आया है। आपको घर के सदस्यों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए आपको नए मौके मिल सकते हैं। इस दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखें और कोशिश करें कि वाद-विवाद में न उलझें।

ये भी पढ़ें:20 से 26 जनवरी तक का समय मेष राशि से मीन के लिए कैसा रहेगा, पढें टैरो राशिफल

कुंभ राशि

शुक्र का गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आपका मन धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। मैरिड जातकों के लिए विशेष तौर पर यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है। कुछ लोग ट्रिप पर भी जा सकते हैं। धन का आगमन हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें