Hindi Newsधर्म न्यूज़Venus Transit In Sagittarius Horoscope Shukra Gochar Rashi Parivartan Dhanu Rashi Mein Rashifal

Venus Transit : शुक्र का धनु राशि में प्रवेश आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

  • 2 दिसंबर को शुक्र देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के मकर राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 10 Nov 2024 06:29 PM
share Share
Follow Us on
Venus Transit : शुक्र का धनु राशि में प्रवेश आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Venus Transit : ज्योतिषशास्त्र में शुक्र को विशेष स्थान प्राप्त है। शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम वासना और फैशन-डिजाइनिंग का कारक ग्रह कहा जाता है। शुक्र वृष और तुला राशि के स्वामी होते हैंऔर मीन इनकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इनकी नीच राशि है। 2 दिसंबर को शुक्र देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के मकर राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, शुक्र का मकर राशि में प्रवेश किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किन राशियों को रहना होगा सावधान…

मेष राशि- मन परेशान रहेगा। मन में निराशा व असंतोष के भाव हो सकते हैं। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं।

वृषभ राशि- मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में भी संतुलित रहें। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं।

मिथुन राशि- वाणी में मधुरता तो रहेगी, परंतु मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। नौकरी के लिए परीक्षा व साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत पर ध्यान दें।

कर्क राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

सिंह राशि- मन में शांति व प्रसन्नता तो रहेगी। फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि- आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखें। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। लाभ में भी वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।

तुला राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन अशांत भी हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। माता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। परिवार का साथ रहेगा।

वृश्चिक राशि- मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। संयत रहें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। खर्च भी बढ़ेंगे।

धनु राशि- मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। वाणी के प्रभाव से कारोबार बढ़ेगा। लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मकर राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

कुंभ राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। कारोबार का विस्तार होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। माता-पिता का साथ मिलेगा।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें