Hindi Newsधर्म न्यूज़venus transit in aries shukra gochar mesh rashi horoscope rashifal

मेष राशि में करेंगे शुक्र प्रवेश, इन राशियों को होगा लाभ

Venus Transit In Aries : ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग के कारक ग्रह हैं। 31 मई को शुक्र मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 10 May 2025 10:36 AM
share Share
Follow Us on
मेष राशि में करेंगे शुक्र प्रवेश, इन राशियों को होगा लाभ

Venus Transit In Aries : ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग के कारक ग्रह हैं। शुक्र वृष और तुला राशि के स्वामी होते हैं और मीन इनकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इनकी नीच राशि है। ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। 31 मई को शुक्र मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र की चाल बदलने का सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शुक्र के मेष राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा। आइए जानते हैं, शुक्र गोचर से किन राशियों को होगा लाभ-

मिथुन राशि : कार्यों में आ रही अड़चनें दूर होंगी। नौकरी-कारोबार में भाग्य साथ देगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। आप नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। अपनी स्किल को बेहतर बनाने की कोशिश करें। इससे ऑफिस में आपकी नई जान-पहचान बनेगी और लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे।

सिंह राशि : धन को लेकर चल रहे विवादों से छुटकारा मिलेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से कारोबार में तरक्की करेंगे। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। अपने कार्यों को लेकर ऊर्जा और उत्साह की कमी नहीं होगी। नई स्किल सीखें। इससे करियर ग्रोथ के चांसेस बढ़ेंगे।

मकर राशि : सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। करियर से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में ग्रोथ के सुनहरे अवसर नजर आएंगे।

कुंभ राशि : धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वाणी में सौम्यता आएगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी-कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी। शुभ समय रहेगा। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों को सपोर्ट मिलेगा। जिनकी मदद से करियर ग्रोथ के नए अवसर मिलेंगे।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

ये भी पढ़ें:बुध का वृषभ राशि में गोचर से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें