Parivartan Yog: गुरु-शुक्र बना रहे हैं परिवर्तन राजयोग, इन राशियों का चमकाएंगे भाग्य
दरअसल शुक्र के गुरु की राशि मीन में जाने और गुरू के शुक्र की राशि वृषभ में होने से कई राशियों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं। इन दोनों के अगल-अलग राशियों में होने से परिवर्तन राजयोग का निर्माण हो रहा है। देवगुरु बृहस्पति अपनी शत्रु शुक्र की राशि वृषभ में मौजूद है।

शुक्र 29 जनवरी में मीन राशि में आ चुके हैं। वहीं गुरु की बात की जाए तो गुरु अभी वृषभ राशि में है। गुरु मीन राशि के स्वामी हैं और शुक्र वृषभ राशि के स्वामी हैं। अब इन दोनों में संबंध आपको समझना होगा। दरअसल शुक्र के गुरु की राशि मीन में जाने और गुरू के शुक्र की राशि वृषभ में होने से कई राशियों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं। इन दोनों के अगल-अलग राशियों में होने से परिवर्तन राजयोग का निर्माण हो रहा है। देवगुरु बृहस्पति अपनी शत्रु शुक्र की राशि वृषभ में मौजूद है। आपको बता दें कि शुक्र और गुरु आपस में मित्र ग्रह नहीं हैं। सबसे पहले आपको परिवर्तन राजयोग के बारे में बताते हैं। जब किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में दो ग्रह राशियों का आदान-प्रदान करते हैं। उदाहरण के लिए एक ग्रह की स्वामी राशि में दूसरा और दूसरे ग्रह की स्वामी राशि में दूसरा ग्रह होता है। अगर मंगल कन्या राशि में है,कन्या राशि का स्वामी मंगल है, वहीं बुध मेष राशि में है, जिसके स्वामी मंगल है. तो इससे मंगल और बुध आपस में परिवर्तन योग बनाएंगे। अब जानते हैं, इस ग्रह से किन राशियों पर प्रभाव होगा।
मेष राशि वालों को परिवर्तन राजयोग से पैसों में अच्छी सफलता मिलेगी। इस राशि के लोगों को लाभ के योग बनेंगे। इन राशियों के लोगों को अच्छा धन मिलेगा। आपके धन के जो काम अटके हैं, उनसे आपको अचानक पूरे होने पर लाभ होगा। शुक्र और गुरु के कारण इस राशि को लाभ होगा।
कन्या राशि वालों को भी गुरु और शुक्र का राजयोग अच्छा लाभ देगा। अगर आप घर खरीदने का सपना देख रहे हैं, इस योग के समय में पूरा होगा। आप वाहन या गाड़ी खरीद सकते हैं। जो भी लाभ आप अलग-अलग सोर्स से पा रहे हैं, उसमें भी वृद्धि होगी।
मीन राशि के लोगों के लिए शुक्र और गुरु का राशि परिवर्तन अच्छा है। आप लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में इस समय तरक्की मिलने के भी योग हैं।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।