Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Venus Rise Horoscope Transit Shukra Uday after 11 days 3 zodiac signs will get money

11 दिन बाद Venus की बदलेगी चाल, 3 राशियां हो जाएंगी धनवान

  • Venus Rise Horoscope Transit Shukra Uday : शुक्र शुभ हों तो मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि भी बनी रहती है। कुछ ही दिनों में शुक्र उदय होकर कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ देने वाले हैं।

Shrishti Chaubey नई दिल्ली,लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 18 June 2024 07:07 PM
share Share

Venus Rise Horoscope Transit Shukra Uday : शुक्र इस वक्त बुध की मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। शुक्र जल्द ही उदित अवस्था में आने वाले हैं। 30 जून से शुक्र उदय अवस्था में गोचर करेंगे। शुक्र के मिथुन राशि में उदय होने से कुछ राशियों को प्रॉफिट तों कुछ राशियों को जीवन में परेशानियों का सामना करना होगा। शुक्र शुभ हों तो मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि भी बनी रहती है। ऐसे में शुक्र के उदय होने से कुछ राशियों की झोली पैसों से भर सकती है-

तुला राशि

मिथुन राशि में शुक्र के उदय होने से तुला राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगी। बॉस और कलीग्स के सपोर्ट से करियर में आप सभी टास्क बखूबी कंप्लीट कर लेंगे। विदेश की यात्रा करने की भी संभावना है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

 

ये भी पढ़े:47 दिन बाद बुध पलटेंगे इन राशियों का भाग्य, उलटी चाल चलकर बना देंगे मालामाल

कन्या राशि

मिथुन राशि में शुक्र के उदय होने पर कन्या राशि के जातकों को काफी फायदा होगा। इस राशि के लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। कॉम्पिटिशन की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। किसी दोस्त की मदद से जीवन में आ रही मुश्किलें दूर होने लगेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए मिथुन राशि में शुक्र का उदय होना शुभ परिणाम लेकर आएगा। सालों से रुके हुए काम इस राशि के लोगों के बनने लगेंगे। धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। सुख-शांति का माहौल रहेगा। शुक्र के शुभ प्रभाव से करियर में प्रमोशन होने की भी संभावना है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

ये भी पढ़े:मंगल की एंट्री शुक्र की राशि में, 3 राशियों पर जमकर बरसेगा पैसा
ये भी पढ़े:आज मेष, वृश्चिक समेत 10 राशियों को मिलेंगे झटके या प्यार? पढ़ें लव राशिफल
अगला लेखऐप पर पढ़ें