शुक्र का गुरु के नक्षत्र में गोचर, 1 अप्रैल से इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ
- Venus nakshatra transit: शुक्र गुरु के पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। शुक्र नक्षत्र गोचर से कुछ राशियों को लाभ होगा। जानें इन लकी राशियों के बारे में-

Shukra Nakshatra Gochar 2025: हर ग्रह एक निश्चित अंतराल में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। जिस तरह से ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है, उसी तरह से नक्षत्र परिवर्तन भी होता है। शुक्र 1 अप्रैल 2025 को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। शुक्र के गुरु के नक्षत्र में जाने से कुछ राशियों को अत्यंत शुभ फलों की प्राप्ति होगी। शुक्र 12 अप्रैल को उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इन राशियों को भाग्य का साथ मिलने के साथ ही आर्थिक सफलता भी मिल सकती है। व्यापारिक उन्नति के मार्ग खुलेंगे। जानें इन राशियों के बारे में-
1. मेष राशि- मेष राशि वालों को शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का लाभ मिलेगा। इस दौरान आपको आकस्मिक लाभ होगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। अटके हुए कार्य संपन्न होंगे। आर्थिक खुशहाली का आगमन होगा। धन संचय करने में भी सफल रहेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।
2. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का राहु नक्षत्र में प्रवेश शुभ रहने वाला है। व्यावसायिक सफलता मिलने के योग हैं। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे और पुराने सोर्स से भी रुपए-पैसे का आगमन होगा। परिवार का साथ मिलेगा। अशुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। पराक्रम रंग लाएगा।
3. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल रहने वाला है। कार्यस्थल पर आप महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। आर्थिक लाभ के मार्ग बनेंगे। व्यापार में विस्तार हो सकता है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।