Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Venus Horoscope Virgo Transit Shukra Rashifal from 25 August-17 September 3 zodiacs will rich blessed by Goddess Lakshmi

आज से 17 सितंबर तक 3 राशियां होंगी धनवान, Venus गोचर से रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

  • Venus Horoscope Virgo Transit Shukra Rashifal: शुक्र बुध की राशि में गोचर करने वाले हैं, जिससे कुछ राशियों को शुभ तो कुछ को अशुभ परिणाम भी झेलने पड़ेंगे। कुछ राशियों को शुक्र के गोचर करते ही जबरदस्त लाभ मिलने वाला है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 24 Aug 2024 08:13 PM
share Share

Venus Horoscope Virgo Transit Shukra Rashifal : प्रेम और सौन्दर्य के दाता शुक्र सिंह राशि में बैठे हुए हैं। शुक्र की शुभ स्थिति से जहां व्यक्ति पर लक्ष्मी माता की कृपा रहती है। वहीं, शुक्र की स्थिति अशुभ होने पर व्यक्ति को जीवन में समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। शुक्र बुध की राशि में गोचर करने वाले हैं, जिससे कुछ राशियों को शुभ तो कुछ को अशुभ परिणाम भी झेलने पड़ेंगे। 25 अगस्त से लेकर 17 सितंबर तक शुक्र कन्या राशि में ही रहेंगे। आइए जानते हैं शुक्र के कन्या राशि में गोचर करने से किन राशियों कि किस्मत सोने कि तरह चमक सकती है-

 

ये भी पढ़े:अगले 10 साल में 4 राशियों पर शनि साढ़ेसाती का कहर, बचने के लिए करें उपाय

सिंह राशि

शुक्र का कन्या गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने हार्ड वर्क का रिजल्ट मिलेगा। सुख-शांति से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। अपने लवर के साथ डेट पर भी जा सकते हैं। इंकम बढ़ाने के लिए आपको नए सोर्स मिल सकते हैं। नई जॉब मिलने की भी संभावना है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का कन्या राशि में गोचर करना लाभकारी साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको इन्वेस्ट करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है, जो प्रॉफिटेबल भी साबित होगी। यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। फाइनेंशियल तौर पर प्रॉफिट में रहेंगे। लाइफ में रोमांस बना रहेगा। पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा।

ये भी पढ़े:25 अगस्त को 6 राशियों का सूर्य चमकाएंगे भाग्य, होगा लाभ ही लाभ

मकर राशि

कन्या राशि में शुक्र का गोचर मकर राशि वालों के लिए शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी। लाइफ में रोमांस और अट्रैक्शन बना रहेगा। छोटी-मोटी ट्रिप पर भी जाने की संभावना है। करियर में आपको नए टास्क मिल सकते हैं। प्रोफेशनली और फाइनेंशियली आप स्टेबल रहने वाले हैं।

शुक्र ग्रह उपाय- शुक्र ग्रह की कृपा पाने या प्रसन्न करने के लिए ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः मंत्र का जाप करें। 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें