Vat Savitri Vrat 2025: 2025 में वट सावित्री व्रत कब है? जानें डेट, महत्व व पूजा मुहूर्त
- When is Vat Savitri Vrat 2025: हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है। जानें साल 2025 में वट सावित्री व्रत कब है-

Vat Savitri Vrat 2025 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास की अमावस्या को वट सावित्री व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिनें वट वृक्ष की विधिवत पूजा करती हैं। मान्यता है कि वट सावित्री व्रत रखने से पति की आयु लंबी व जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, वट वृक्ष में भगवान विष्णु, ब्रह्मा और शिवजी का वास होता है। वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन स्त्रियां बरगद के पेड़ की परिक्रमा करती हैं और चारों ओर कलावा बांधती हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से पति को सौभाग्य की प्राप्ति व मनोकामना पूर्ण होती है। जानें साल 2025 में वट सावित्री व्रत कब है-
वट सावित्री व्रत 2025: 26 मई 2025, सोमवार
अमावस्या तिथि प्रारम्भ - मई 26, 2025 को 12:11 पी एम बजे
अमावस्या तिथि समाप्त - मई 27, 2025 को 08:31 ए एम बजे
वट सावित्री व्रत पूजन मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त- 04:03 ए एम से 04:44 ए एम
प्रातः सन्ध्या - 04:24 ए एम से 05:25 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 11:51 ए एम से 12:46 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:36 पी एम से 03:31 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 07:10 पी एम से 07:31 पी एम
वट सावित्री व्रत पूजन शुभ चौघड़िया मुहूर्त-
अमृत - सर्वोत्तम: 05:25 ए एम से 07:09 ए एम
शुभ - उत्तम: 08:52 ए एम से 10:35 ए एम
लाभ - उन्नति: 03:45 पी एम से 05:28 पी एम
अमृत - सर्वोत्तम: 05:28 पी एम से 07:11 पी एम
वट सावित्री व्रत का महत्व: हिंदू धर्म की पौराणिक कथाओं के अनुसार, सावित्री ने मृत्यु के देवता यम को भ्रमित करके अपने पति सत्यवान के प्राण को लौटाने पर विवश कर दिया था। इसलिए विवाहित स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु व सकुशलता की कामना से वट सावित्री व्रत करती हैं।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।