Hindi Newsधर्म न्यूज़Vastu tips: Tulsi niyam in home in hindi

घर में तुलसी है, तो नाखूनों से नहीं तोड़ने चाहिए इसके पत्ते, पढ़ें वास्तु के नियम

  • घर में तुलसी के पौधे को लेकर कई नियम माने गए हैं। जिनका पालन करना शुभ होता है। ऐसा करने से तुलसी माता प्रसन्न होती हैं और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानSun, 16 Feb 2025 11:54 AM
share Share
Follow Us on
घर में तुलसी है, तो नाखूनों से नहीं तोड़ने चाहिए इसके पत्ते, पढ़ें वास्तु के नियम

घर में तुलसी के पौधे को लेकर कई नियम माने गए हैं। जिनका पालन करना शुभ होता है। ऐसा करने से तुलसी माता प्रसन्न होती हैं और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। तुलसी को अगर घर में रखते हैं, तो इसे स्पर्शन करने से लेकर तोड़ने, दीपक जलाने से जुड़े कई नियमों के बारे में आपको पता होना चाहिए।

तुलसी के सामने सुबह शाम घी का दीपक तो जला सकते हैं, लेकिन सायंकाल के बाद कभी भी तुलसी को स्पर्श नहीं करना चाहिए। न ही इसे हिलाना चाहिए और न ही इसमें पानी देना चाहिए।

एकादशी तिथि, रविवार को तुलसी को नहीं तोड़ना चाहिए। कहा जाता है कि एकादशी के दिन तुलसी का व्रत होता है। द्वादशी को भी तुलसी को तोड़ना अच्छा नहीं माना जाता है।

तुलसी को नाखूनों से कभी भी नहीं तोड़ना चाहिए। इसे तोड़ने से अच्छा है कि आप नीचे गिरे पत्तों को उठा लें, नहीं तो हाथ से तुलसी को तोड़ें।

रोज शाम को तुलसी के सामने घी का दीपक जलाना शुभ फल प्रदान करता है। तुलसी में घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

तुलसी के पौधे में गुरुवार को थोड़ा कच्चा दूध चढ़ाना शुभ होता है। इस दिन हल्दी भी अर्पित कर सकते हैं। लेकिन दूध की एक दो बूंदे ही अर्पित करें, इससे तुलसी के खराब होने का खतरा नहीं होता।

अगर तुलसी खा रहे हैं, तो तुलसी को कभी भी दांतों से नहीं चबाना चाहिए। इसे निगल लेना चाहिए. प्रसाद आदि में तुलसी का इस्तेमाल छोटे-छोटे टुकड़ों में करना चाहिए।

इस आलेख में दी गईजानकारियों का हम दावा नहीं करते कि वो सत्य और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें