Hindi Newsधर्म न्यूज़Vastu Tips to keep lord shiva photo in home

Vastu Tips : घर में शिवजी की तस्वीर लगाते समय वास्तु के इन बातों का रखें ध्यान, जानें नियम

  • Vastu Tips : जीवन में सुख-समृद्धि के आगमन और संकटों से छुटकारा पाने के लिए घर में शिव परिवार की तस्वीर या मूर्ति लगा सकते हैं, लेकिन घर में शिवजी की तस्वीर लगाते समय वास्तु के कुछ विशेष नियमों को ध्यान में रखना चाहिए।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 14 Feb 2025 12:08 PM
share Share
Follow Us on
Vastu Tips : घर में शिवजी की तस्वीर लगाते समय वास्तु के इन बातों का रखें ध्यान, जानें नियम

Vastu Tips : वास्तु शास्त्र में घर में देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित करते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हिंदू धर्म में देवों के देव महादेव को उच्च स्थान प्राप्त है। जीवन में सुख-समृद्धि और कष्टों से छुटकारा पाने के लिए घर में शिवजी की प्रतिमा रखना बेहद शुभ माना जाता है, लेकिन शिवजी की तस्वीर कभी अकेले या खड़ी मुद्रा में नहीं होना चाहिए। मान्यता है कि इससे नेगेटिविटी बढ़ती है और घर में तनाव और अशांति का माहौल रहता है। इसलिए शिवजी की तस्वीर या मूर्ति लगाते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। आइए जानते हैं कि घर में शिवजी की कैसी तस्वीर या मूर्ति रखनी चाहिए?

शिवजी की प्रतिमा रखने के वास्तु नियम

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में भगवान भोलेनाथ की तस्वीर या मूर्ति उत्तर दिशा में होनी चाहिए।

घर में भगवान शिवजी की ऐसी तस्वीर लगाएं, जिसमें वह प्रसन्न और नंदी पर विराजमान हों। इसके साथ ही ध्यान मुद्रा में बैठे हुए हों।

वास्तु में घर में शिवजी की क्रोध व्यक्त करते हुए या तांडव मुद्रा में तस्वीर लगाने की मनाही होती है।

ये भी पढ़ें:वास्तु के अनुसार ऐसे लगाएं 7 घोड़े के रथ पर सवार सूर्यदेव की तस्वीर

घर में सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए शिव परिवार की तस्वीर घर में लगा सकते हैं। जिसमें शिवजी, माता पार्वती, गणेशजी और कार्तिकेय भगवान हों।

वास्तु के अनुसार, शिवजी की प्रतिमा ऐसे स्थापित करें, जहां से हर कोई इनका दर्शन कर सके।

घर में जिस जगह या दीवार पर शिवजी की तस्वीर लगा रहे हैं। वहां साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। शिवजी की मूर्ति या प्रतिमा गंदी नहीं होनी चाहिए। मान्यता है कि इससे लाइफ में नेगेटिविटी बढ़ सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें