Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Vastu Tips for Sleeping Try These 6 Remedies for Good Sleep Vastu Shastra

Vastu Tips: रात में ठीक से सो नहीं पाते, तो आजमाएं ये आसान वास्तु टिप्स, आएगी गहरी नींद

  • Vastu Tips for Sleeping: इस समय भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को रात में नींद न आने की समस्या आम हो गई है। कई बार लोग सो जाते हैं तो उनकी नींद बीच में टूट जाती है। जानें अच्छी नींद के लिए आसान वास्तु टिप्स-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 30 Aug 2024 08:29 AM
share Share

Vastu Tips for Sleep: वर्तमान में नींद नहीं आने की प्रॉब्लम बहुत कॉमन है। कई बार लोग अच्छी नींद पाने के लिए दवाइयों की मदद लेते हैं, जो कि शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए अच्छा नहीं है। अगर आप भी नींद नहीं आने की समस्या से जूझ रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, हम आपको वास्तु के कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जो आपको नींद नहीं आने की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं।

आचार्य मुकुल रस्तोगी के अनुसार, आप अपने पलंग के सामने यदि टेलीविजन आदि हो तो उसे हटा दें। इसके अलावा आप अच्छी नींद के लिए अपने बेडरूम के ईशान कोण में इक्यासी मोती एक कांच के कटोरे में रखें। अपने बेड के सिरहाने की ओर गद्दे के नीचे तेजपत्ता एवं गोमती चक्र रखें। रात को सोते समय अपने बेडरूम में कोई भी म्यूजिकल हीलिंग साउंड चलाएं। ये अच्छी नींद लाने में सहायक होता है। यदि संभव हो तो सोने से पहले नहाएं या फिर हाथ-पांव धोकर सोएं। एक रुद्राक्ष व सात चक्र क्रिस्टल का ब्रेसलेट पहनें।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में फ्रिज, इन्वर्टर या गैंस सिलेंडर रखा है तो इसे हटा दें। वास्तु कहता है कि कमरे में रखी ये चीजें नींद में खलल डालती हैं। इससे मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।

वास्तु शास्त्र कहता है कि सोने वाले कमरे में कोई भी कांटेदार या नुकीला पौधा नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा बेडरूम का एसी या पंखा खराब है या फिर चलने में आवाज आती है तो इसे फौरन ठीक करवा लें। कहते हैं कि इन चीजों से भी नींद की परेशानी आती है।

बेड के नीचे कभी भी बेकार की चीजें या कबाड़ का समान नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र कहता है कि ये चीजें नेगेटिव ऊर्जा का संचार करती हैं। इसलिए इन चीजों को हटा देना चाहिए।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें