Hindi Newsधर्म न्यूज़vastu tips for kitchen right direction to keep things in kitchen

Vastu Tips: किचन में कौन-सी चीज कहां रखना चाहिए? जानिए वास्तु नियम

  • वास्तु शास्त्र में जीवन में सुख-समृद्धि के लिए वास्तु नियमों का पालन करना जरूरी माना गया है। वास्तु में किचन में मौजूद चीजों को सही स्थिति और दिशा में भी रखने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इससे जीवन में खुशियां आती है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 1 March 2025 11:38 AM
share Share
Follow Us on
Vastu Tips: किचन में कौन-सी चीज कहां रखना चाहिए? जानिए वास्तु नियम

Vastu Tips: हिंदू धर्म में जीवन में सुख-शांति बनाए रखने के लिए वास्तु के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी माना गया है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, वास्तु के हिसाब से घर के प्रत्येक कमरे की वास्तु दिशा और चीजों को सही तरीके से रखने से सकारात्मक ऊर्जा के संचार को बढ़ाया जा सकता है। इससे जीवन में आने वाली समस्याएं में भी धीरे-धीरे कम होने लगती है। नेगेटिविटी दूर होती है और पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहता है। वास्तु में किचन में मौजूद चीजों को सही स्थान पर रखने की सलाह दी गई है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियों का वास होता है। आइए जानते हैं कि वास्तु के नियमों के अनुसार, किचन में कौन-सी चीज कहा रखना चाहिए?

किचन के लिए वास्तु टिप्स :

वास्तु के अनुसार, किचन में इलेक्ट्रिक उपकरण जैसे मिक्सी, माइक्रोवेव इत्यादि दक्षिण-पूर्व में रखना चाहिए। रसोई के पूर्व और उत्तर दिशा में हल्की वस्तुएं रख सकते हैं। बर्तन के स्टैंड या किसी भारी वस्तु को दक्षिण या पश्चिम दिशा में रख सकते हैं।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, खाने बनाते समय मुख हमेशा पूर्व दिशा में होना चाहिए और मुख्य दरवाजे से किचन का चूल्हा नहीं नजर आना चाहिए। रसोई घर में पूर्व या आग्नेय कोण चूल्हा रखना चाहिए किचन में रोशनदान और खिड़कियां बड़ी होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:Vastu Tips:धन-दौलत में वृद्धि के लिए आजमनाएं ये 5 आसान वास्तु टिप्स

किचन में स्लैब या वस्तुओं को रखने के लिए अलमारी दक्षिण या पश्चिम दिशा में होना चाहिए। मसाले और फूड आइटम्स को उत्तर-पश्चिम दिशा में रख सकते हैं।

किचन में टंकी, वॉश बेसिन और पीने का पानी ईशान कोण में होना शुभ माना गया है।

वास्तु में पानी और अग्नि को एक-दूसरे का शत्रु माना गया है। इससे घर में कलह बढ़ सकती है। इसलिए फ्रिज और गैस चूल्हे को अलग-अलग स्थानों पर एक-दूसरे से दूर रखना चाहिए। रेफ्रिजरेटर या फ्रीज को आप उत्तर-पश्चिम दिशा में रख सकते हैं।

वास्तु के नियमों के अनुसार, किचन में झाड़ू और पोछा समेत सफाई के किसी भी समान को नैऋत्य कोण में रख सकते हैं। इसके अलावा डस्टबिन को हमेशा किचन से बाहर रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें