Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Vastu tips for kitchen direction and correct vastu of kitchen in hindi

Vastu Tips : घर में किस दिशा में होना चाहिए किचन? जानें वास्तु नियम

  • Vastu : वास्तु में किचन से जुड़े कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। मान्यता है कि किचन का वास्तु सही न होने पर जीवन में कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। इसलिए किचन से जुड़े वास्तु के नियमों का खास ध्यान रखना चाहिए।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तानTue, 27 Aug 2024 03:29 PM
share Share

Vastu Tips For Kitchen : हिंदू धर्म में वास्तु का बड़ा महत्व है। वास्तु में घर में रखी प्रत्येक वस्तु के लिए एक विशेष स्थान और दिशा निर्धारित की गई है। मान्यता है कि वास्तु के नियमों का पालन करने से कभी भी किसी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। लाइफ में पॉजिटिविटी बढ़ाने के लिए घर, किचन, बेडरूम, मेनगेट समेत कई चीजों से जुड़े वास्तु नियम बताए गए है। आज हम घर में बरकत लाने के लिए किचन से जुड़े वास्तु टिप्स के बारे में जानेंगे।

किचन से जुड़े वास्तु टिप्स :

वास्तु के अनुसार, आग्नेय कोण(दक्षिण-पूर्व) में किचन का निर्माण करवाना शुभ होता है।

मान्यता है कि आग्नेय कोण के स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं। इस दिशा मे किचन होने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

इसके अलावा पूर्व दिशा में भी किचन बना सकते हैं।

वास्तु के अनुसार, रसोई घर की खिड़कियां बड़ी होनी चाहिए। किचन में नेचुरल लाइट और हवा की व्यवस्था होनी चाहिए।

मान्यता है कि आग्नेय कोण में किचन न होने पर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है और सेहत को लेकर मन परेशान रह सकता है।

अगर घर में किचन आग्नेय कोण पर नहीं है, तो रसोई घर के ईशान कोण में सिंदूरी गणेशजी की प्रतिमा लगा सकते हैं।

वास्तु में घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में किचन बनवाना शुभ नहीं माना गया है। मान्यता है कि इससे घर में गृह-क्लेश की स्थिति बनी रहती है।

वहीं, उत्तर-पूर्व दिशा(ईशान कोण) में निर्मित किचन मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। माना जाता है कि इससे खर्चे अनियंत्रित होने लगते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें