Vastu Tips : घर में वास्तुशास्त्र की इन बातों का रखें ध्यान, धन-संपदा में होगी वृद्धि
- वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज किसी ना किसी तत्व का प्रतिनिधित्व करती है। वास्तु के अनुसार अगर घर को सजाया जाए तो घर का वातावारण सकारात्मक रहता है।

Vastu Tips : वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज किसी ना किसी तत्व का प्रतिनिधित्व करती है। वास्तु के अनुसार अगर घर को सजाया जाए तो घर का वातावारण सकारात्मक रहता है और घर का हर व्यक्ति सुखी, निरोग जीवन व्यतीत करता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
घड़ी- हर घर में समय की जानकारी रखने के लिए घड़ी लगी रहती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कभी भी बंद या खराब घड़ी न लगाएं। यदि घड़ी खराब हो गई है तो उसे जल्द से जल्द ठीक करा लें।
घर की सजावट- वास्तुशास्त्र के अनुसार वास्तु दोषों को दूर करने के लिए घर के अंदर की सजावट बहुत बड़ी भूमिका अदा करती है। कौन सा सामान कहां रखा गया है। इस बात से घर के भीतर मौजूद एनर्जी प्रभावित होती है इसलिए घर बनाते वक्त उसे वास्तु शास्त्र के अनुसार सजाना बेहद जरूरी है। इससे घर में सुख- समृद्धि बनी रहती है।
रसोई घर के आग्नेय कोण में बल्ब जलाएं- हम सभी का स्वास्थ्य, हमारे खान-पान से जुड़ा हुआ है। ऐसे में गलत दिशा में रसोईघर का होना बहुत सारे वास्तु दोष उत्पन्न करता है इसीलिए घर में रसोई घर के आग्नेय कोण में बल्ब जलाकर रखें और बल्ब को सुबह-शाम जलता हुआ रहने दें
स्वास्तिक चिन्ह- हिंदू धर्म में स्वास्तिक चिन्ह को बेहद शुभ माना गया है। किसी भी घर में स्वास्तिक चिन्ह का होना बेहद शुभ संकेत होता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार हमेशा 9 उंगली लंबा और 9 उंगली चौड़ा स्वास्तिक का चिन्ह घर के मेन गेट पर बनाएं। इससे घर सभी रोग और दोष से मुक्त रहता है।
डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।