Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Vastu tips for benefits and success these vastu remedies give positive result in life you may also know

Vastu Tips: इन उपायों को करने से होता है लाभ और मिलते हैं शुभ फल, पढ़ें आसान वास्तु टिप्स

  • Vastu tips for success: भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई सुकून के पल बिताना चाहता है। लेकिन कई बार कुछ वजहों से जीवन में अशांति व हानि का सामना करना पड़ता है। जानें आचार्य से किन आसान वास्तु उपायों को करने से जीवन में होता है लाभ-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 4 Sep 2024 02:58 PM
share Share

Vastu Tips for Positivity: वर्तमान में हर कोई अपना जीवन सुख-शांति से बिताना चाहता है। लेकिन कई बार तमाम प्रयासों के बाद भी जीवन विघ्न-बाधा या असफलता हासिल होती है। मेहनत के अनुरूप फलों की प्राप्ति नहीं होने का एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। जानें जीवन में शुभ व लाभकारी फलों को प्राप्त करने के लिए कौन-से वास्तु उपाय करने चाहिए-

 आचार्य मुकुल रस्तोगी के अनुसार, घर में छोटे-छोटे इंडोर प्लांट रखने से लाभ होता है। अपने घर में आने वाले व्यक्ति का सम्मान करना चाहिए। जब भी स्नान करें उस पानी में कपूर का तेल डालकर नहाने से अच्छे परिणाम मिलते हैं। शाम के समय घर के प्रत्येक कमरे में तथा कोने में ताली बजाएं। ईशान कोण में एक पीतल की कटोरी में पीली सरसों भरकर रखना चाहिए। घर के चारों कोनों तथा शौचालय में एक बड़ा-सा कपूर का टुकड़ा रखें।

इसके अलावा पशु पक्षियों को भोजन कराना बहुत अधिक लाभकारी होता है, क्योंकि ये बेजुबान होते हैं और इनको भोजन कराना पुण्य का कार्य होता है। चिड़िया को खिलाने से धन लाभ होता है। कौए को खिलाने से पितृ दोष की पीड़ा में आराम आता है। कुत्तों को खिलाने से दुश्मन दूर होते हैं, केतु भी शांत रहता है। मछलियों को खिलाने से कर्ज चुकाने में आसानी होती है। गाय को खिलाने से मानसिक शांति मिलती है तथा ग्रह जनित पीड़ा में भी कमी होती है।

अगर आप अपने क्षेत्र में सफलता हासिल करना चाहते हैं तो अपने घर की पूर्व दिशा में एक तांबे का सूर्य लगाएं। इसके अलावा मछलियों को भोजन खिलाना शुभ माना गया है। उगते हुए सूर्य को सिंदूर एवं गुड़ मिश्रित जल से ॐ सूर्य देवाय नम का जाप करते हुए अर्ध्य दें। महिलाएं शाम को घर की चौखट पर दीपक जलाएं। अपने पिता तथा पिता समान बड़ों का सम्मान करें।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें