Vastu Tips: रोज घर में कपूर के ये उपाय दिलाएंगे लाभ और घर का वास्तु दोष भी होगा दूर
अगर आपके घर में आर्थिक दिक्कतें हैं, तो आपको दो लौंग और दो कपूर में डालकर जला दें और पूरे घर में इसका धुंआ दें। इससे आपके घर में नेगेटिविटी दूर होती है। घर से नेगेटिविटी जाने पर ही आपके घर में मां लक्ष्मी का स्थायी वास होगा।

कपूर का वास्तुशास्त्र में कपूर का खास महत्व है। कपूर को जलाने से एक तरफ घर में वास्तु दोष दूर होता है, वहीं इसके कई उपाय आपको आर्थिक तौर पर भी लाभ करा सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कपूर के कुछ उपाय जिससे आप अपने घर में बहुत लाभ पा सकते हैं।
आपको बता दें कि अगर आप घर में शाम के समय दक्षिण पूर्व दिशा में कपूर क्रिस्टल जलाते हैं, तो आपको समृद्धि आपके घर आती है। वास्तु के हिसाब से अगर आपके घर में सीढ़िया सही नहीं है, तो आपको वास्तु दोष की दिक्कत झेलनी पड़ सकती है। अगर आप घी में कपूर को डूबोकर जलाएंगे, तो घर से ये वास्तु दोष दूर होगा। अगर आपके घर में आर्थिक दिक्कतें हैं, तो आपको दो लौंग और दो कपूर में डालकर जला दें और पूरे घर में इसका धुंआ दें। इससे आपके घर में नेगेटिविटी दूर होती है। घर से नेगेटिविटी जाने पर ही आपके घर में मां लक्ष्मी का स्थायी वास होगा।
आचार्य मुकुल रस्तोगी के अनुसार पितृ दोष को कम करने के लिए गाय के घी में भिगोया हुआ कपूर घर में तीनों समय जलाना शुभ फल देता है। घर में कलह कम करने के लिए रात को रसोई में चांदी की कटोरी में कपूर एवं लौंग जलाना शुभ फल देता है।
शौचालय गलत दिशा में बना हो तो वहां कपूर की पांच-पांच टिकिया रख देना अच्छा होता है। बेडरूम में सिरहाने पर कपूर रखकर सोने से नींद अच्छी आती है। पूजा घर में दोनों समय कपूर जलाने से सकारात्मकता बढ़ती है।
घर में बेडरूम में या फिर घर के आंगन में तांबे के बर्तन में कपूर रखें। ऐसा करने से घर में परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते इंप्रूव होते हैं। घर में कपूर रखने से परिवार के लोगों के बीच समन्वय रहता है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।