Vastu Tips: अपनी जेब में कभी न रखें ये 5 चीजें, दुर्भाग्य आने की है मान्यता
- Vastu Tips : वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपने जेब में कुछ चीजों को रखने से बचना चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे व्यक्ति को लाइफ और करियर में कई कष्ट सहने पड़ते हैं।

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में जीवन की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए अपने दिनचर्या में कुछ छोटी-छोटी चीजों का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। वास्तु के अनुसार, कई बार हम जाने-अनजाने में अपनी जेब में कुछ चीजों को रख लेते हैं, जिसका व्यक्ति पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। वहीं, कुछ चीजों को पॉकेट में रखने से धन और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। कहा जाता है कि पॉकेट में एक साथ कई चीजों को रखने से नेगेटिविटी बढ़ सकती है। जिसका असर व्यक्ति के लाइफ और करियर पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि अपने पॉकेट में किन चीजों को रखने से बचना चाहिए?
फटा हुआ वॉलेट : वास्तु के अनुसार, अपनी पॉकेट में कभी भी फटा हुआ वॉलेट या पर्स नहीं रखना चाहिए। यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकते हैं। जिससे धन हानि या आर्थिक मामलों में तनाव की स्थिति बनी सकती है। फटे और ज्यादा पुराने वॉलेट या पर्स को हटा दें और नए पर्स का इस्तेमला करें। इससे धन लाभ के नए मौके मिल सकते हैं।
दवाएं: वास्तु शास्त्र के अनुसार, पॉकेट में दवाएं रखना भी शुभ नहीं होता है। यह स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। इसलिए इन्हें भूलकर भी जेब में न रखें। ऐसा करके अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकते हैं और स्वास्थ्य की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
पुराने बिल : जेब में लंबे समय से पड़े पुराने बिल,फटे नोट और विजिटिंग को रखना भी उचित नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इससे नेगेटिविटी बढ़ती है। इसलिए आर्थिक दस्तावेजों को एक फाइल में समेटकर रखें। इस आदत को अपनाकर आप धन, वैभव और सुख-समृद्धि को आकर्षित कर सकते हैं। इसलिए जेब से बेकार और पुराने बिल को फेंक दें और जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखें।
कलावा या धार्मिक धागे: कई बार धार्मिक स्थलों से लाए गए धागे या कलावे को हम अपने जेब में रख लेते है। वास्तु में इसे नेगेटिव एनर्जी का स्त्रोत माना गया है। इसलिए इसे हमेशा पवित्र स्थान पर संभालकर रकें। इससे लाइफ में पॉजिटिविटी बढ़ाई जा सकती है।
नकारात्मक तस्वीरें: वास्तु के अनुसार, जेब में नकारात्मक ऊर्जा को दर्शाने वाली तस्वीरें जैसे ईर्ष्या क्रोध की भावना को उत्पन्न करने वाली तस्वीर भी नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि इसका आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।