Tulsi Vivah Samgri list: तुलसी विवाह में किन चीजों की होगी जरूरत, नोट कर लें सामग्री लिस्ट
- Tulsi Vivah Samgri list: तुलसी विवाह में कई चीजों की होगी जरूरत, अगरआप भी कार्तिक मास में तुलसी विवाह का आयोजन कर रही हैं, तो इन चीजों को अभी से एकत्र कर लें।

हर साल कार्तिक मास की एकादशी यानी देवउठनी एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी विवाह कियाजाता है। कई जगह तुलसी विवाह द्वादशी तिथि को भी होता है। कार्तिक मास की देवशयनी एकादशी का दिन बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन अबूझ साया है और बिना मुहूर्त देखे इस दिन विवाह किए जाते हैं। हिंदू धर्म में कार्तिक मास में तुलसी विवाह का बहुत अधिक महत्व होता है।कार्तिक मास में तुलसी की सेवा, तुलसी पर दीपदान आदि किया जाता है। इस दिन विष्णु स्वरूप शालीग्राम और तुलसी की शादी करवाई जाती है। इस साल देवशयनी एकादशी 12 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन शाम को प्रदोष काल में तुलसी का विवाह कराया जाता है। इस साल कार्तिक एकादशी द्वादशी तिथि 12 नवंबर को शाम 4:04 बजे तक है, इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी, जो 13 नवंबर को दोपहर 1:01 बजे तक है। कुछ लोगों के द्वादशी तिथि पर भी तुलसी विवाह किया जाता है।
किन चीजों की होगी जरूरत
तुलसी विवाह में माता तुलसी के अर्पित करने के लिए वस्त्र, बिछुए, सुहाग का सामान, परिक्रमा देने के लिए वस्तुएं। पूजा में मूली, शकरकंद, सिंघाड़ा, आंवला, बेर, मूली, सीताफल, अमरुद और अन्य मौसमी फल चढाएं जाते हैं। तुलसी पूजा के लिए केले के पत्तों से मंडप सजाकर पूजा की जाती है। कहते हैं इस दिन तुलसी विवाह करने का बहुत अधिक फल मिलता है। इस दिन तुलसी के पौधे को अच्छे सजाकर मंडप के नीचे रख दें और इसके पास भगवान शालिग्राम रखकर इनका विवाह संपन्न कराया जाता है।
तुलसी विवाह के लिए इन चीजों की भी है जरूरत
तुलसी का पौधा
शालिग्राम
विष्णु जी की मूर्ति या तस्वीर
लकड़ी की चौकी
धूप-दीप
फूल
हल्दी की गांठ
लाल चुनरी
चूड़ियां
शृंगार की सामग्री
बताशा, मिठाई
अक्षत, रोली, कुमकुम
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।