Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Today Virgo Horoscope 7 September 2024 aaj ka Kanya Rashifal

कन्या राशिफल 07 सितंबर: आज स्टूडेंट्स को मिलेगी बड़ी कामयाबी,आर्थिक पक्ष रहेगा मजबूत

  • Virgo Horoscope today Kanya Rashi Ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह छठी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कन्या मानी जाती है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ जे एन पांडेSat, 7 Sep 2024 01:19 AM
share Share

Virgo Daily Horoscope,कन्या राशिफल 07 सितंबर 2024 : आज प्रेमी के साथ कुछ पल बिताएं। आपका पॉजिटिव एटिट्यूड प्रोफेशनल लाइफ की दिक्कतों को सुलझाने में आपकी मदद करेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत पर ध्यान दें। छोटी-मोटी प्रॉब्लम हो सकती हैं। आइए डॉ जे एन पांडे से जानते हैं कन्या राशि का विस्तृत राशिफल...

कन्या लव राशिफल : दिन की शुरुआत में लव लाइफ में छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी, लेकिन आप सिचुएशन खराब होने से पहले हर समस्या का समाधान निकालने में सफल होंगे। आज रिश्तों में अहंकार टकरा सकता है, जिससे कुछ लोगों के ब्रेकअप के चांसेस बढ़ेंगे। रिश्तों में बहस से बचें। आप परिजनों से प्रेमी की मुलाकात करा सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। प्रेमी के साथ वेकेशन या डिनर का प्लान बनाएं। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। सिंगल जातकों की लव लाइफ में आज किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।

कन्या करियर राशिफल : आज ऑफिस में नई जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहें। कोई महत्वपूर्ण कार्य मिल सकता है। ऑफिस पॉलिटिक्स से कोसों दूर रहें। आज कुछ हेल्थकेयर और आईटी प्रोफेशनल्स को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को बड़ी कामयाबी मिलेगी। उद्यमियों को पार्टनरशिप के बिजनेस में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन कुछ ही दिनों में परेशानियां दूर हो जाएंगी।

कन्या आर्थिक राशिफल : आज आर्थिक मामलों में ज्यादा दिक्कतें नहीं रहेंगी। आप धन से जुड़े फैसले लेने के लिए अच्छी स्थिति में होंगे। कन्या राशि के कुछ जातक रियल्टी बिजनेस में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। निवेश के नए विकल्पों की तलाश करें। आप म्यूचुअल फंड या स्टॉक मार्केट में इनवेस्ट कर सकते हैं, लेकिन बिना सोचे-समझे कोई फाइनेंसशियल डिसीजन न लें। आज आप फैमिली के साथ प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों को भी सुलझा सकते हैं। बिजनेस में मुनाफा होगा। आज बड़े अमाउंट में किसी को पैसे उधार न दें। वापस मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या हेल्थ राशिफल : आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कुछ जातकों को सीने में दर्द महसूस हो सकता है। सीनियर्स को अनिद्री की समस्या हो सकती है। फीमेल्स को स्त्री रोगों की समस्या हो सकती है। ट्रैवलिंग के दौरान मेडिकल किट साथ रखें। अनहेल्दी फूड और ड्रिंक्स अवॉइड करें। इसके बजाएं फलों के जूस का सेवन करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें