कन्या राशिफल 28 मार्च 2025: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 28 मार्च का दिन?
- Virgo Horoscope today Kanya Rashi Ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह छठी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कन्या मानी जाती है।

कन्या राशिफल 28 मार्च, Virgo Horoscope Today: ऑफिस में रिस्क लें और आपको अच्छे रिजल्ट देखने को मिलेंगे। आज लवर के साथ रहते हुए संकोच दूर करें। आज सेहत और धन दोनों अच्छे रहेंगे।
कन्या लव राशिफल- आज रिलेशनशिप को प्रोडक्टिव बनाए रखें। सुनिश्चित करें कि आप दोनों ऐसी एक्टिविटीज में शामिल हों जो रोमांटिक और रोमांचक हों। कुछ लवर लव अफेयर को अगले स्तर पर ले जाने में खुश होंगे। आपके माता-पिता भी मददगार हो सकते हैं। एक्स लवर से दूरी बनाए रखना महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे वर्तमान लव अफेयर पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। शादीशुदा महिलाओं को किसी रिश्तेदार के हस्तक्षेप को रोकने की जरूरत है जो वैवाहिक जीवन में बाधा डाल सकता है।
कन्या करियर राशिफल- कुछ कार्यों में एक्स्ट्रा कोशिश की जरूरत होगी और आपको यह भी सतर्क रहना चाहिए कि सीनियर्स के साथ बहस में नहीं पड़ें। आज क्लाइंट को संभालते समय सतर्क रहें। नोगेशिएशन टेबल पर कम्युनिकेशन स्किल का इस्तेमाल करें। ऑफिस की पॉलिटिक्स से बचें और आपको टीम के कार्यों को संभालते समय टीम मेंबर्स के साथ बातचीत करने में सक्षम होना चाहिए। जो लोग हाल ही में किसी ऑर्गेनाइजेशन में शामिल हुए हैं उन्हें अपनी योग्यता साबित करने के लिए कोशिश करनी चाहिए। कुछ जातक बेहतर पैकेज के लिए आज नौकरी बदल लेंगे। कारोबारी आज विस्तार पर विचार कर सकते हैं और कोई विदेशी क्लाइंट धन देने के लिए भी तैयार रहेगा।
कन्या आर्थिक राशिफल- आपको लंबे समय से अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी फ्रेंड या भाई-बहन के साथ आर्थिक विवाद सुलझाने के लिए दिन का दूसरा भाग चुनें। आज लग्जरी आइटम नहीं खरीदें। आप रियल एस्टेट में निवेश के विचार के साथ आगे बढ़ सकते हैं। आप संपत्ति पर कानूनी विवाद भी जीत सकते हैं लेकिन इससे आपके भाई-बहनों के साथ रिश्ते भी जटिल हो सकते हैं।
कन्या सेहत राशिफल- सेहत से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। सुबह योग और कुछ हल्की एक्सरसाइज करना बहुत लाभकारी रहेगा क्योंकि ये शरीर को एनर्जी देते हैं और सेहत से जुड़ी परेशानियों को दूर रखने में मदद करते हैं। दिन का दूसरा भाग तंबाकू और शराब छोड़ने के लिए अच्छा है। कुछ नाबालिग स्कूल में या शाम को खेलते समय गिर भी सकते हैं। आपको वायरल फीवर, गले में खराश और पाचन से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।