Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Today Virgo Horoscope 27 August 2024 aaj ka Kanya Rashifal

कन्या राशिफल 27 अगस्त:ब्रेकअप वालों मिलेंगे नए सरप्राइज, बस ऑफिस पॉलिटिक्स से रहें दूर

  • Virgo Horoscope today Kanya Rashi Ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह छठी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कन्या मानी जाती है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तानTue, 27 Aug 2024 02:55 AM
share Share

Virgo Daily Horoscope,कन्या राशिफल 27 अगस्त 2024 : रिलेशनशिप में बहस से बचें। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के नए मौकों पर नजर रखें। आज आपको फाइनेंसशियल डिसीजन लेने में किसी एक्सपर्ट की मदद मिलेगी। लाइफस्टाइल को बेहतर बनाएं। इससे आप हेल्दी और फिट रहेंगे। आइए जानते हैं कन्या राशि का विस्तृत राशिफल...

लव राशिफल : आज का दिन कन्या राशि वालों के रिलेशनशिप में दिलचस्प मोड़ लेकर आएगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वालों को रिश्तों में सुधार आएगा। ब्रेकअप की स्थिति सुधरेगी। अचानक से लव लाइफ खुशहाल हो जाएगी। आज पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें। साथी के च्वॉइस को लेकर थोड़ा सेंसिटिव रहें। प्रेमी को स्पेशल फील कराएं। बॉयफ्रेंड्स पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल प्लान करें। उन्हें स्पेशल फील कराएं। आज कन्या राशि की कुछ फीमेल्स को पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा।

करियर राशिफल : नए महत्वपूर्ण टास्क की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहें। आज आपको ऑफिस में घंटों काम करना पड़ सकता है। जरूरी कार्यों को सावधानी से कंपलीट करें। अगर आप जॉब स्विच करना चाहते हैं, तो आज अपनी सीवी अपेडट कर लें। जॉब इंटरव्यू के लिए थोड़ी इनफॉर्मेशन कलेक्ट कर लें। आज आपके ओपिनियन और सजेशन की खूब तारीफ होगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। टीम मीटिंग में अपने आइडियाज खुलकर शेयर करें।

आर्थिक राशिफल : आज कई सोर्स से पैसा आएगा, लेकिन आपको खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। कुछ सीनियर्स बच्चों के बीच धन का बंटवारा कर सकता है। कन्या राशि के कुछ जातकों को प्रॉपर्टी से जुड़े कानूनी विवादों में जीत हासिल होगी। उद्यमियों को विदेशी क्लाइंट से धन लाभ होगा। व्यापार में विस्तार होगा। आज आप नए बिजनेस, स्टॉक मार्केट और म्युचूअल फंड में इनवेस्ट करने का डिसीजन ले सकते हैं। यह इनवेस्टमेंट के लिए अच्छे ऑप्शन होंगे।

हेल्थ राशिफल : आज ज्यादा हेल्थ इश्यूज नहीं रहेंगे, लेकिन हृदय रोगियों को सेहत पर ज्यादा ध्यान देना होगा। भारी समान न उठाएं। डायबिटीज के रोगी जरुरत पड़ने पर डॉक्टर से तुरंत कंसल्ट करें। एडवेंचर ट्रिप पर जाते समय मेडिकल किट साथ रखें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें