Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Today Virgo Horoscope 20 August 2024 aaj ka Kanya Rashifal

कन्या राशिफल 20 अगस्त: दिन की शुरुआत में रहेगी हलचल, शाम तक मिलने लगेंगे अच्छे रिजल्ट

  • Virgo Horoscope today Kanya Rashi Ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह छठी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कन्या मानी जाती है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तानTue, 20 Aug 2024 04:03 AM
share Share

Virgo Daily Horoscope,कन्या राशिफल 20 अगस्त 2024 : पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करते समय थोड़ा केयरफुल रहें। ऑफिस में नए कार्य की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहें। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन सेहत पर थोड़ा ध्यान दें। आइए जानते हैं कन्या राशि का विस्तृत राशिफल…

कन्या लव राशिफल : लव लाइफ बढ़िया रहेगा। दिन की शुरुआत में साथी से थोड़ी नोक-झोंक के बावजूद रिश्तों में प्यार और रोमांस बरकरार रहेगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें और बहस करने से बचें। कन्या राशि के सिंगल जातकों को अभी क्रश को प्रपोज करने के लिए 1-2 दिन का इंतजार करना चाहिए। मैरिड लोगों को एकस्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

कन्या करियर राशिफल : दिन की शुरुआत की कार्यों में चुनौतियां आएंगी, लेकिन दोपहर बाद कार्यों के अच्छे रिजल्ट मिलने लगेंगे। अपने जॉब पर फोकस करें। अहंकार से बचें। इसका असर आपके काम पर पड़ सकता है। पॉजिटिव एटिट्यूड के साथ टीम में मिलकर काम करें। इनोवेटिव आइडियाज लाएं। इससे आपके क्लाइंट भी इंप्रेस होंगे। आज सरकारी कर्मचारियों को स्थानांतरण हो सकता है। वर्कप्लेस पर कंट्रोवर्सी से दूर रहें। आज आईटी और मैकेनिकल प्रोफेशनल्स को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। उद्यमी पार्टनरशिप के साथ नया प्रोजेक्ट लॉन्च कर सकते हैं।

कन्या आर्थिक राशिफल : आज कई सोर्स से धन लाभ होगा। आप घर मरम्मत कराने के लिए भी पैसे खर्च कर सकते हैं,लेकिन लग्जरी आइटम्स पर पैसे खर्च न करें। स्टॉक मार्केट में निवेश न करें, जब तक आपके पास पूरी जानकारी न हो। कन्या राशि के कुछ जातकों को आज भाई-बहन की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। बिजनेसमेन महत्वपूर्ण डिसीजन लेने के लिए अच्छे पोजिशन में होंगे।

कन्या हेल्थ राशिफल : डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी मुश्किल भरा दिन रहेगा। अपने डाइट पर कंट्रोल रखें। दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें। कुछ लोगों को घुटनों और जोड़ों में दर्द महसूस हो सकता है। कन्या राशि के लीवर और किडनी रोगियों को अपने सेहत पर खास ध्यान देना होगा। रात्रि में वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें