Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Today Virgo Horoscope 19 September 2024 aaj ka Kanya Rashifal

कन्या राशिफल 19 सितंबर : आज जॉब इंटरव्यू में होंगे सफल,सिंगल लोगों की किसी खास से होगी मुलाकात

  • Virgo Horoscope today Kanya Rashi Ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह छठी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कन्या मानी जाती है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ जे एन पांडेयThu, 19 Sep 2024 01:21 AM
share Share

Virgo Daily Horoscope,कन्या राशिफल 19 सितंबर 2024 : आज रिलेशनशिप की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं। टीम मीटिंग में अपना ओपिनियन शेयर करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना की जरुरत है। आइए डॉ जे एन पांडेय से जानते हैं कन्या राशि का विस्तृत राशिफल...

कन्या लव राशिफल : लव लाइफ की छोटी-मोटी दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें। इससे रिश्तों के मनमुटाव दूर होंगे। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वालों को आज पार्टनर पर ज्यादा ध्यान देना होगा। रिश्तों में किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इसलिए लव लाइफ में किसी तीसरे का दखल न बढ़ने दें। दोपहर के बाद सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। जो लोग एक्स-लवर से मिलने चाहते हैं,उनके लिए शाम का समय ठीक रहेगा।

कन्या करियर राशिफल : ऑफिस में कार्यों के प्रति आपके कमिटमेंट से पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। इसलिए नए कार्य की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें। इससे आपकी जॉब प्रोफाइल भी बेहतर होगी। आपको जॉब इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। कन्या राशि के कुछ जातकों को पहला ऑफर लेटर मिल सकता है। ऑफिस में सीनियर्स को रिस्पान्स देते समय थोड़ी सावधानी बरतें। आज आपको काम के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकता है। टीम मीटिंग में नए आइडियाज शेयर करने में संकोच न करें। इसे सीनियर्स की स्वीकृति मिलेगी। आपको कार्यो का पॉजिटिव फीडबैक मिलेगी।

कन्या आर्थिक राशिफल : आर्थिक मामलों में छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। इससे आपके कोई आर्थिक फैसले लेने में भी कठिनाई महसूस होगी। आज जमीन, स्टॉक मार्केट या ट्रेड में इनवेस्टमेंट के विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। आज आपको विरासत में पैतृक संपत्ति भी मिल सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन का प्रबंधन करने में फाइनेंसशियल एक्सपर्ट की भी मदद मिलेगा। कन्या राशि के कुछ जातकों का धन को लेकर भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। आज आप दोपहर के बाद घर मरम्मत या नया घर खरीदने का प्लान बना सकते हैं।

कन्या हेल्थ राशिफल : स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। फीमेल्स को स्त्री रोगों की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को सीने या हृदय रोगों से जुड़ी समस्या है, उनकी प्रॉब्लम थोड़ी-सी बढ़ सकती है। ऑयली और मसालेदार भोजन के सेवन से परहेज करें। अपनी डाइट में हरी सब्जियां और फल शामिल करें।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

अगला लेखऐप पर पढ़ें