Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Today Taurus Horoscope 28 August 2024 aaj ka Vrishabh Rashifal

वृषभ राशिफल 28 अगस्त: आज ससुराल पक्ष से मिल सकता है कष्ट,महंगी चीजें न खरीदें

  • Taurus Horoscope Rashifal : राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा होता है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तानWed, 28 Aug 2024 01:53 AM
share Share

Taurus Daily Horoscope, वृषभ राशिफल 28 अगस्त 2024:पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बहस से बचें। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। खर्चों पर कंट्रोल रखें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और हेल्दी डाइट लें। आइए जानते हैं वृषभ राशि का विस्तृत राशिफल...

लव राशिफल : पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें और उनसे अपने इमोशन्स शेयर करें। इससे साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। आज आप पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर का प्लान भी बना सकते हैं। कुछ फीमेल्स के रिलेशनशिप को पेरेंट्स का सपोर्ट मिलेगा। आप साथी से मैरिज के बारे में डिस्कस कर सकते हैं या साथ में वेकेशन पर जा सकते हैं। आज सिंगल जातकों की किसी स्पेशल पर्सन से मुलाकात होगी। आज प्रेमी से कॉन्फिडेंस के साथ प्रपोज करें। आपको पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। मैरिड फीमेल्स को ससुराल पक्ष से कष्ट मिल सकता है। इसका वैवाहिक जीवन पर ज्यादा असर न पड़ने दें।

करियर राशिफल : प्रोफेशनल लाइफ में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। आपको महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलेगी। कुछ जातकों के जॉब स्विच करने के चांसेस बढ़ेंगे। हेल्थ केयर के साथ आईटी प्रोफेशनल्स को भी विदेश में नौकरी करने का मौका मिल सकता है। मल्टी-टास्क के लिए तैयार रहें। आज आपको ऑफिस में घंटों काम करना पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहे छात्रों को अपार सफलता मिलेगी। बिजनेसमेन को नए लोकेशन पर बिजनेस स्टार्ट करने के लिए कई जगहों से फंड मिलेगा।

आर्थिक राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी, लेकिन पैसों को लेकर छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। लग्जरी शॉपिंग अवॉइड करें। बड़े अमाउंट में पैसे निवेश न करें। आज आप पुरानी प्रॉपर्टी बेच सकते हैं। ट्रेडर्स को पेमेंट रिसीव होने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज भाई-बहन से प्रॉपर्टी को लेकर बहस करने से बचें। हालांकि, ट्रेडर्स को अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ हो सकता है।

हेल्थ राशिफल : आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से राहत मिलेगा। खूब पानी पीएं। तंबाकू का सेवन न करें। सकारात्मक रहें। आलस्य से दूर रहें। आज आप जिम भी ज्वॉइन कर सकते हैं। प्रेग्नेंट लेडीज को एडवेंचर स्पोर्ट्स में शामिल होने से बचना चाहिए।

अगला लेखऐप पर पढ़ें