Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Today Scorpio Horoscope 16 September 2024 aaj ka vrishchik rashifal

वृश्चिक राशिफल 16 सितंबर: आज पास्ट की बातों को न खंगाले, मैरिड लोग एक्स-लवर से बनाएं दूरी

  • Scorpio Horoscope today vrishchik Rashi ka Rashifal Today: राशि चक्र की यह आठवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म सम य में चन्द्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि वृश्चिक मानी जाती है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ जे एन पांडेयMon, 16 Sep 2024 12:43 AM
share Share

Scorpio Daily Horoscope,वृश्चिक राशिफल 16 सितंबर 2024 : रिलेशनशिप की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं। कार्यस्थल पर बहस से बचें। ऑफिस में नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें। आज स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में भी दिन अच्छा रहेगा। आइए डॉ जे एन पांडेय से जानते हैं वृश्चिक राशि का विस्तृत राशिफल...

वृश्चिक लव राशिफल : लव लाइफ में रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिश करें। आज आपको पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर का प्लान बनाएं,वहां आप प्रेमी को सरप्राइज गिफ्ट् भी दे सकते हैं। रिलेशनशिप में पुरानी बातों को ज्यादा डिस्कस करने से बचें। पास्ट को लेकर बात न किया जाए, तो अच्छा रहेगा। वृश्चिक राशि के मैरिड लोगों को एक्स-लवर से दूरी बनाए रखना चाहिए। ऑफिस रोमांस से भी दूर रहें।

वृश्चिक करियर राशिफल : ऑफिस में नई जिम्मेदारी के लिए तैयार। यह चैलेंजिंग टास्क भी प्रतीत होंगे। सीनियर्स और मैनेजमेंट की उम्मीदों पर खरे उतरने की कोशिश करें। उनका विश्वास बनाए रखें। आज विदेशी क्लाइंट आपकी तारीफ भी करेंगे। जो लोग विदेश में जॉब करना चाहते हैं, उन्हें दोपहर बाद कई अच्छे मौके मिल सकते हैं। बिजनेसमेन को फंड कलेक्च करने में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन 1-2 दिन सबकुछ सुलझ जाएगा।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल :लग्जरी प्रोजक्ट पर ज्यादा पैसे खर्च न करें। आज आप घर मरम्मत कराने या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की खरीदारी के लिए पैसे खर्च कर सकते हैं। निवेश कर सकते हैं। कुछ जातक जोखिम भरे बिजनेस में किस्मत आजमा सकते हैं,हालांकि रिसर्च किए बिना इनवेस्ट न करें। दोस्तों या रिश्तेदारों को बड़े अमाउंट में पैसे देने से बचें। इससे फ्यूचर में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेसमेन को विदेश लोकेशन में व्यापार में विस्तार के लिए फंड मिलने में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक हेल्थ राशिफल : आज वृश्चिक राशि वालों को हेल्थ से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लीवर या सीने से जुड़ी समस्या हो सकती है। ऑफिस और पर्सनल लाइफ के बीच संतुलन बनाए रखें। अपने डाइट पर ध्यान दें। कुछ जातकों को वायरल फीवर या सांस लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

अगला लेखऐप पर पढ़ें