Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Today Sagittarius Horoscope 18 September 2024 Dhanu Rashifal career love finance

धनु राशिफल 18 सितंबर: धन की प्राप्ति होगी, आज काम की क्वॉलिटी पर सवाल उठाया जाएगा

  • Sagittarius Horoscope 18 September 2024 Dhanu Rashifal Future Prediction: राशि चक्र की यह 9वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि धनु मानी जाती है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ जे एन पांडेयWed, 18 Sep 2024 01:27 AM
share Share

Sagittarius Horoscope Today, धनु राशिफल 18 सितंबर 2024 : आज अपने पार्टनर को खुश रखने की कोशिश करें। आपकी मेहनत आपको मैनेजमेंट की एक्सपेक्टेशन को पूरा करने में मदद करेगी। आज का दिन पैसों के मामले में अच्छा माना जा रहा है। कोई भी बड़ी सेहत से जुड़ी प्रॉब्लम आपको परेशान नहीं करेगी। ज्योतिषाचार्य डॉ जे एन पांडेय से जानें आज का धनु राशिफल-

लव लाइफ: चाहे आपके इमोशंस अच्छे हो या बुरे आज अपने पार्टनर के साथ बैठकर शेयर करें। दोपहर के वक्त कुछ सिंगल जातक अपने क्रश को प्रपोज कर सकते हैं। रोमांस के सितारे मजबूत हैं। इसलिए कुछ लोगों को आज पॉजिटिव रिस्पांस या फीडबैक मिल सकता है। कुछ कपल्स नया परिवार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। आज अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने पर ध्यान दें।

करियर राशिफल: किसी सहकर्मी या सीनियर द्वारा आपकी प्रोडक्टिविटी या काम की क्वॉलिटी पर सवाल उठाया जाएगा। करियर में कोई आपके प्रति जलन की भावना रख सकता है। आईटी, हेल्थकेयर, हॉस्पिटैलिटी, एनिमेशन और सिविल इंजीनियरिंग पेशेवरों को विदेश में ट्रांसफर होने के मौके मिलेंगे। आज जिन लोगों का इंटरव्यू है, उन्हें अच्छी सैलरी पैकेज वाली जॉब मिल सकती है। जो स्टूडेंट्स प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं, उन्हें थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। बिजनेस कर रहे लोग पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। इसके साथ ही आप नई पार्टनरशिप डील प्रकार भी खुश होंगे।

फाइनेंशियल लाइफ: धन की प्राप्ति होगी। कुछ जातकों को आज महत्वपूर्ण डिसीजन लेने में कोई प्रॉब्लम नहीं होगी। आज, आप परिवार के साथ विदेश में छुट्टी मनाने का प्लान बना सकते हैं क्योंकि आपकी फाइनेंसियल कंडीशन पहले से बेहतर है। कुछ धनु राशि की महिलाओं को संपत्ति का हिस्सा विरासत में मिल सकता है। आप धन को लेकर कानूनी लड़ाई भी जीत सकती हैं। जो लोग अच्छे निवेश की तलाश में हैं, वे शेयर बाजार और व्यवसाय को अच्छे विकल्प के रूप में देख सकते हैं। बिना एक्सपर्ट की सलाह के इन्वेस्टमेंट करने से बचें।

हेल्थ राशिफल: सेहत के मामले में आज कोई बड़ी प्रॉब्लम नहीं होगी। कुछ उम्रदराज लोगों को नींद से संबंधित परेशानियों की भी शिकायत हो सकती है। आप आज शाम को जिम या योगा क्लास में शामिल होने के बारे में सकते हैं। प्रेग्नेंट महिलाओं को बेबी बंप को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। हेल्दी रहने के लिए जंक फूड्स और तंबाकू से परहेज करें। आपको काम से जुड़े मानसिक तनाव से भी बचना चाहिए।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

अगला लेखऐप पर पढ़ें