Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Today Sagittarius Horoscope 17 September 2024 Dhanu Rashifal career love finance

धनु राशिफल 17 सितंबर: छोटी-मोटी पैसों से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं, पॉलिटिक्स का शिकार होने से बचें

  • Sagittarius Horoscope 17 September 2024 Dhanu Rashifal Future Prediction: राशि चक्र की यह 9वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि धनु मानी जाती है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेय, नई दिल्लीTue, 17 Sep 2024 01:35 AM
share Share

Sagittarius Horoscope Today, धनु राशिफल 17 सितंबर 2024 : आज धनु राशि के जातकों को अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए लव लाइफ की प्रॉब्लम्स को सुलझाने की जरूरत है। अपनी प्रोफेशनल स्किल्स साबित करने के लिए ऑफिस में नई जिम्मेदारियां लेने के बारे में सोचें। धन और सेहत का मामला पॉजिटिव रहेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ जे एन पांडेय से जानें आज का धनु राशिफल-

लव लाइफ: आज कुछ जातकों की अपने पार्टनर के साथ बहस हो सकती है। प्रेम जीवन में अधिकार जताने वाले पार्टनर न बनें। इसके बजाय दोस्त बनने की कोशिश करें। हो सकता है आपके साथी को पर्सनल स्पेस व फ्रीडम की जरूरत हो। मैरिड धनु राशि के जातकों को ऑफिस के रोमांस में नहीं उलझना चाहिए क्योंकि शाम के दौरान जीवनसाथी को इसकी भनक लग सकती है। रोमांटिक बनें। आज रात डिनर करने का प्लान बनाना अच्छा रहेगा। आप अपना वीकेंड किसी हिल स्टेशन पर भी बिता सकते हैं। कुछ मैरिड महिला जातक आज प्रेग्नेंसी की खबर पा सकती हैं।

करियर राशिफल: दिन बीतने के साथ साथ कुछ जरूरी टास्क मिल सकते हैं। हमेशा नए काम करने की इच्छा दिखाएं क्योंकि यह आपकी लगन व मेहनत को दर्शाता है। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाएं। दिए गए कामों पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। पॉलिटिक्स का शिकार होने से बचें। आज अपने मैनेजमेंट के साथ अच्छा तालमेल बनाने की कोशिश करें। मार्केटिंग या सेल्स प्रोफेशनल के लिए आज उनकी मोल-भाव करने की स्किल काम आएगी। कुछ उद्यमी आज नए मुद्दों या डील पर पार्टनर के साथ बात करते हुए अच्छा प्रॉफिट कमा सकते हैं।

फाइनेंशियल लाइफ: सुबह के वक्त छोटी-मोटी पैसों से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, धन की प्राप्ति होगी। दोपहर के दौरान कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति का कोई हिस्सा मिल सकता है। आप घर का रिनोवेशन कर सकते हैं या रियल एस्टेट में इन्वेस्ट भी कर सकते हैं। एक्सपर्ट की सलाह लेना अच्छा रहेगा। आज लोन को चुकाने का भी अच्छा समय है। कुछ बुजुर्ग पुरुष जातक संपत्ति को बच्चों के बीच बांट सकते हैं। आज कोई कानूनी मुद्दा भी सुलझ सकता है, जिससे आपको थोड़ी बहुत राहत भी मिलेगी।

हेल्थ राशिफल: आज पॉजिटिव दृष्टिकोण बनाए रखें। पॉजिटिव एनर्जी वाले लोगों की संगति में रहना आपके लिए अच्छा रहेगा। इससे आप थोड़ी शांति भी महसूस करेंगे। डायबिटीज के मरीजों को अपनी सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। उम्रदराज लोगों को सांस लेने में दिक्कत के साथ-साथ जोड़ों में दर्द भी हो सकता है। बेहतर फिटनेस पाने के लिए आप आज जिम जाना भी शुरू कर सकते हैं।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

अगला लेखऐप पर पढ़ें