Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Today Sagittarius Horoscope 16 September 2024 Dhanu Rashifal career love finance

धनु राशिफल 16 सितंबर: कुछ महिला जातकों को आज कोई प्रपोज कर सकता है, खर्च भी बचेगा

  • Sagittarius Horoscope 16 September 2024 Dhanu Rashifal Future Prediction: राशि चक्र की यह 9वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि धनु मानी जाती है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, डॉ जे एन पांडेय, नई दिल्लीMon, 16 Sep 2024 01:38 AM
share Share

Sagittarius Horoscope Today, धनु राशिफल 16 सितंबर 2024 : आज अपनी लव लाइफ में इगो से दूरी बनाएं। कोशिश करें कि आपका पार्टनर आपके साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम बिताना पसंद करे। आज अपने करियर में बेहतरीन मूमेंट्स बना सकते हैं। पैसों के मामले में आप स्टेबल रहेंगे। आपका स्वास्थ्य भी सही सिचुएशन में रहेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ जे एन पांडेय से जानें आज का धनु राशिफल-

लव लाइफ: आज आपकी लव लाइफ स्ट्रांग रहने वाली है। आपके रिलेशनशिप को आज माता-पिता का सपोर्ट भी मिलेगा। कुछ महिला जातकों को आज कोई प्रपोज कर सकता है, जिससे एक मजबूत रिश्ते की शुरुआत भी होगी। रोमांटिक डिनर करने का प्लान बनाएं। आप अपने साथी को रोमांटिक सरप्राइज भी दे सकते हैं। रिश्ते में पास्ट से जुड़े बेकार मुद्दों पर बात करने से बचें। ठीक हो चुके घावों को वापस न खुरेदें।

करियर राशिफल: आज धनु राशि के लोगों की प्रोफेशनल लाइफ प्रोडक्टिव रहने वाली है। जो लोग हॉस्पिटैलिटी, हेल्थ केयर व आईटी से जुड़े हैं, उनके लिए आज का शेड्यूल मुश्किल साबित हो सकता है। कुछ जातक आज ऑफिस में ओवरटाइम काम कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण टास्क में सहकर्मियों की मदद की जरूरत होगी। कुछ बिजनेस करने वाले नई पार्टनरशिप से जुड़े सौदे करेंगे, जो फ्यूचर में अच्छा मुनाफा देंगे। दोपहर का समय नए कॉन्सेप्ट्स के लिए अच्छा है।

फाइनेंशियल लाइफ: सुबह के वक्त समृद्धि आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकती है। कुछ जातकों को कोई संपत्ति विरासत में मिल सकती है। आज अपने घर की मरम्मत या खरीद के लिए भी दिन शुभ है। आप दान-पुण्य भी कर सकते हैं। कुछ जातकों को किसी जरूरतमंद दोस्त की पैसों की मदद करनी पड़ सकती हैं। आज कुछ लोगों का कोई कानूनी मामला सुलझ जाएगा और इससे खर्च भी बचेगा। विदेश में छुट्टियां मनाने का प्लान भी बना सकते हैं, अगर आपकी पैसों की स्थिति मजबूत रहती है।

हेल्थ राशिफल: सेहत के मामले में आज एक बढ़िया दिन है। जोड़ों में मामूली दर्द के बावजूद आज आप आसानी से चल फिर सकेंगे। दोपहर के समय जिम या योगा सेशन में भी शामिल हो सकते हैं। जिन लोगों को दिल से जुड़ी समस्या है, उन्हें भारी सामान उठाने से बचना चाहिए। खूब पानी पिएं। इससे आपकी त्वचा में शाइन आएगी। बाहर का खाना खाने से बचें। गाड़ी चलाते समय अल्कोहल के सेवन से बचें।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

अगला लेखऐप पर पढ़ें