Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Today Love Horoscope 19 September 2024 Aaj ka love rashifal Mesh to Meen Rashi

लव राशिफल 19 सितंबर : मेष से मीन राशि वालों की आज कैसी रहेगी लव लाइफ?

  • Aaj ka Love Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का जिक्र किया गया है। हर राशि की लव लाइफ, करियर और स्वभाव अलग होता है। राशियों के जरिए ही व्यक्ति के प्यार और रिश्तों का आंकलन किया जाता है। जानें एस्ट्रोलॉजर नीरज धनखेर से आज का लव राशिफल-

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, एस्ट्रोलॉजर नीरज धनखेर, नई दिल्लीThu, 19 Sep 2024 04:07 AM
share Share

मेष राशि : आज रिश्तों में इमोशनल सपोर्ट की जरुरत ज्यादा होगी। रिश्तों में प्यार,आपसी समझ या लगाव की कमी महसूस हो सकता है और यह बिल्कुल सामान्य है। इस बारे में प्रेमी से बातचीत करें। आप यह भी विचार करें कि आप साथी संग कैसा इमोशनल बॉन्ड चाहते हैं और इसे बारे में प्रेमी से खुलकर बात करें। आज सिंगल जातक ऐसे लोग से कनेक्ट होने के लिए तैयार रहे, जिससे आपको इमोशन्स को समझ पाता हो।

वृषभ राशि : आज का दिन लव लाइफ में व्यक्तिगत फैसले लेने के लिए महत्वपूर्ण दिन है। कुछ कपल्स फैमिली प्लानिंग के बारे में डिस्कस कर सकते हैं। आज रिश्तों में प्यार और खुशियों का माहौल रहेगा। यह साथी संग बैठकर रिश्तों में अपनी फीलिंग्स,इच्छाओं और डर के बारे में चर्चा करने का समय है। सिंगल जातकों के लिए आज फ्यूचर में अपने फैमिली गोल्स पर विचार करने का दिन हो सकता है।

मिथुन राशि : आज बड़े सपने देखने का दिन है। रिलेशनशिप में थोड़ा रियलस्टिक रहें, हर समय ज्यादा प्रैक्टिकल न रहें। आपका दिल दिमाग से ज्यादा समझदार है, इसलिए अपने दिल की सुनें। पार्टनर के साथ मिलकर लाइफ में नई चीजों को एक्सप्लोर करें। सिंगल जातक प्यार के मामले में कुछ बड़ा सोचने में संकोच न करें। परफेक्ट रिलेशनशिप के बारे में विचार करने से कोई नुकसान नहीं होगा।

कर्क राशि : आज आपको साथी से अपने विचार शेयर करने की इच्छा होगी। आपके सरल और विनम्र स्वभाव की प्रेमी तारीफ करेंगे। यह रिश्तों में प्यार और लगाव बढ़ाने का समय है। रिश्तों में साधारण बातचीत या प्रेमी को खुश करने का छोटा-सा कार्य रिश्ते की डोर को मजबूत बना सकता है। अगर आप लव लाइफ को रोमांचक बनाना चाहते हैं, तो पार्टनर को किसी नई जगह पर ले जाएं।

सिंह राशि : आज आप लव लाइफ की दिक्कतों को सुलझाने में सफल होंगे। आप अपने सहज और सरल स्वभाव से गुस्सैल व्यक्ति को भी आसानी से खुश कर सकते हैं। आत्म-केंद्रित और खुद के इमोशन्स के बारे में सोचने के बजाए कई बार रिश्तों में सहनशील बनें। पार्टनर की फीलिंग्स का ख्याल रखें। रिश्तों में स्वार्थी न बनें। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।

कन्या राशि : आज रिश्तों में प्रेमी पर हावी होने की इच्छा महसूस होगी, लेकिन आपको सतर्क रहने की जरुरत होगी कि मन में ऐसे विचार कैसे आ रहे हैं। शायद आपको एंग्जाइटी महसूस हो रही हो, जिससे आप पार्टनर पर कंट्रोल रखना चाहते हैं या खुद अच्छा महसूस करने के लिए ऐसा कर रहे हों। लेकिन रिश्तों में ज्यादा डिमांड स्ट्रेस बढ़ा सकता है। सिचुएशन को कंट्रोल करने के बजाए पार्टनर से अपनी बात को शेयर करें।

तुला राशि : आज लव लाइफ में पॉजिटिव चेंज की उम्मीद करने के लिए अच्छा दिन है। आज आपको प्रेमी के बारे में कुछ ऐसा मिल सकता है, जिसे जानने में आपकी दिलचस्पी नबीं होगी। फिर भी यह एक सकारात्मक चीज होगी, जो आप पार्टनर के बारे में जान सकते हैं। इससे उन्हें आश्चर्य भी होगा और लाइफ पार्टनर आपकी तारीफ भी करेंगे। शायद आपको उनकी कोई स्किल, किसी बात को लेकर चिंता या कोई अलग दृष्टिकोण भी समझ आए, जिससे प्रेमी को समझने और जानने का नजरिया बदल जाएगा। इस रोमांचक सरप्राइज का स्वागत करने के लिए तैयार रहें।

वृश्चिक राशि : आज रिलेशनशिप में थोड़ी दिक्कतें रहेंगी। यह पास्ट की प्रॉब्लम हो सकती है, जिन्हें अच्छी तरह से समझा नहीं गया हो, या ऐसी फीलिंग्स जिन्हें शेयर नहीं किया गया था। यह रिश्तों में तनाव बढ़ाने के बजाएं परेशानियों को दूर करने का समय है। सिंगल जातकों के लिए यह पास्ट के रिलेशनशिप की गलतियों पर विचार करने और अतीत की यादों से बाहर निकलने का समय है।

धनु राशि : चाहे आपका रिश्ता लंबे समय से हो या अभी नए रिश्ते की शुरुआत हो। पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करें। उनकी ख्याल रखें। लव लाइफ के रोमांटिक पलों को एंजॉय करें। इससे साथी संग रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप सिंगल है, तो आज खुद के साथ टाइम स्पेंड करें। अपना ख्याल रखें। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि : आज लव लाइफ में बदलावों को स्वीकार करने का दिन है। रिश्तों में प्यार बढ़ते रहना आवश्यक है, लेकिन कई बार रिश्तों में ब्रेक भी लेना चाहिए। आपकी सिचुएशन जैसी भी हो, आज कुछ नया सोचने या नए विकल्पों पर विचार करने से न डरें। सिंगल जातक किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने के लिए तैयार रहें,जिसके साथ प्यार में पड़ने की कभी उम्मीद न रही हो।

कुंभ राशि : अतीत में क्या हुआ, इस बारे में विचार करने के बजाए लाइफ में नई चीजों को एक्सप्लोर करें। पास्ट भले ही अच्छा रहा हो, लेकिन इससे अपने फ्यूचर के बारे में विचार करना न छोड़े। अतीत की यादों से बाहर निकलें और भविष्य को बेहतर बनाने का प्रयास करें। आज का दिन सिंगल जातकों के लिए लाइफ में नई चीजों को एक्सप्लोर करने का बेस्ट दिन है, लेकिन किसी के बहकावे में न आएं।

मीन राशि : अगर आप रिलेशनशिप में स्ट्रेस फील कर रहे हैं, तो लाइफ में थोड़ा ब्रेक लेना जरूरी है। रिश्ते में बदले की भावना न रखें। अगर साथी आपसे नाराज हैं या इग्नोर कर रहे हैं, तो उन्हें उकसाने का प्रयास न करें। प्रेमी को समझने का प्रयास करें। सिंगल जातक अगर डेटिंग से परेशान हो रहे हों, तो आपको यह समझना होगा कि धैर्य से ही हर कार्य में सफलता मिल सकती है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें