Hindi Newsधर्म न्यूज़Today Leo Horoscope 27 February 2025 aaj ka Singh Rashifal future Prediction

सिंह राशिफल 27 फरवरी 2025: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें

  • Leo Horoscope today Singh Rashi ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह पांचवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि सिंह मानी जाती है।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेयThu, 27 Feb 2025 06:02 AM
share Share
Follow Us on
सिंह राशिफल 27 फरवरी 2025: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें

Leo Horoscope Today, सिंह राशिफल 27 फरवरी 2025: आपका रिश्ता बरकरार रहेगा और इससे खुशियां भी आएंगी। ऑफिस में आज नए कार्य आपको बिजी रखेंगे। आर्थिक रूप से आप अच्छे हैं लेकिन सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है।

सिंह लव राशिफल- आप चारों ओर रोमांस महसूस करेंगे। प्यार के नए पहलुओं को तलाशें और शाम के समय लवर के साथ ज्यादा समय बिताएं। सिंगल सिंह राशि वाले ट्रैवल के दौरान या किसी फंक्शन में किसी खास व्यक्ति से मिलकर खुश होंगे। पार्टनर की आजादी पर रोक नहीं लगाएं क्योंकि इससे रिश्ते पर असर पड़ सकता है। स्वामित्व एक हेल्दी लव अफेयरर का प्रतीक नहीं है। शादीशुदा सिंह राशि वालों को एक्स लवर के संपर्क में नहीं आना चाहिए क्योंकि इससे आज पारिवारिक जीवन में भूचाल आ सकता है।

ये भी पढ़ें:कन्या राशिफल 27 फरवरी 2025: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

सिंह करियर राशिफल- प्रोफेशनल मीटिंग में सतर्क रहें क्योंकि परफॉर्में से जुडे कुछ मुद्दों पर आपकी आलोचना हो सकती है। जो लोग ऑटोमोबाइल, आईटी, मैकेनिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर और बिजली से जुड़े हैं, उन्हें मुश्किल डेडलाइन वाले काम मिलेंगे। हालांकि आपकी कार्यकुशलता उन्हें तेजी से हल करने में मदद करेगी। टीम को संभालते समय आपको अपना ईगो भी छोड़ देना चाहिए। कुछ बिजनेस जरूरतों के लिए भी आज यात्रा की जरूरत पड़ेगी। टेक्स्टाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, हॉस्पिटैलिटी और कंस्ट्रक्शन से जुड़े काम संभालने वाले व्यवसायियों को पार्टनरशिप बनाने के नए अवसर दिखाई देंगे।

सिंह आर्थिक राशिफल- पैसों से जुड़ा कोई भी गंभीर मामला आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगा। हालांकि आपको खर्चों को लेकर सतर्क रहना चाहिए। आय और व्यय को बैलेंस करें। इंटरप्रेन्योर को जीवनसाथी पक्ष से आर्थिक सहायता मिल सकती है। ऐसे मौके भी आ सकते हैं जब कोई रिश्तेदार आर्थिक मदद मांगेगा। कुछ व्यापारी सभी पेंडिंग बकाया चुका देंगे, जबकि आप बैंक लोन पास होने की भी उम्मीद कर सकते हैं। आज आप दान में धन भी दान कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:तुला राशिफल 27 फरवरी 2025: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें

सिंह सेहत राशिफल- आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और कोई गंभीर बीमारी आपको परेशान नहीं करेगी। आपको ऑफिस और निजी जीवन के बीच बैलेंस बनाए रखने की जरूरत है। दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें। आज आपको तेल और वसा का सेवन भी कम करने की जरूरत है। बच्चों को कान या आंखों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं और कुछ महिलाओं को स्किन से जुड़ा इंफेक्शन भी हो सकता है।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

अगला लेखऐप पर पढ़ें