Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Today Leo Horoscope 19 September 2024 aaj ka Singh Rashifal

सिंह राशिफल 19 सितंबर: लव, करियर,हेल्थ और आर्थिक मामलों में कैसा रहेगा आज का दिन ?

  • Leo Horoscope today Singh Rashi ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह पांचवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि सिंह मानी जाती है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ जे एन पांडेयThu, 19 Sep 2024 02:16 AM
share Share

Leo Daily Horoscope, सिंह राशिफल 19 सितंबर 2024 : प्यार के मामले में आज का दिन शानदार रहने वाला है। प्रोफेशनल लाइफ में छोटी-मोटी चुनौतियां रहेंगी। खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आइए डॉ जे एन पांडेय से जानते हैं सिंह राशि का विस्तृत राशिफल ....

सिंह लव राशिफल : आज पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें। प्रेमी के साथ रोमांटिक डिनर का भी प्लान बना सकते हैं। इससे साथी संग रिश्ता मजबूत होगा। पास्ट की बातों को ज्यादा डिस्कस न करें। रिश्तों में बहस से बचें। लव लाइफ की दिक्कतों को सुलझाने का प्रयास करें और खुश रहें। आज सिंह राशि के सिंगल जातकों की नए प्यार से मुलाकात होने के चांसेस ज्यादा है। फीमेल्स को सहकर्मियों या क्लॉसमेट से प्रपोजल मिल सकता है।

सिंह करियर राशिफल : ऑफिस में दिए गए कार्यों पर फोकस करें। आज इन पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता होगी। टीम मीटिंग में क्लाइंट और सीनियर्स के सामने अपने आइडियाज शेयर करते समय थोड़ा सावधानी बरतें। जॉब इंटरव्यू में शामिल हों। जिना आज एग्जाम है, उन्हें सफलता मिलेगी। सिंह राशि के उद्यमियों को नए प्रोजेक्ट लॉन्च करने और फंड कलेक्ट करने में सफलता मिलेगी। बिजनेसमेन को गवर्नमेंट अथॉरिटी से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह आर्थिक राशिफल : आर्थिक मामलों में ज्यादा दिक्कतें नहीं रहेंगी। हालांकि, आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। आज आपको पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। धन को अलग-अलग जगहों पर इनवेस्ट करें। आज सिंह राशि के कुछ जातकों के दोस्तों से चल रहे आर्थिक विवाद सुलझ जाएंगे। भाई-बहन से धन को लेकर डिस्कस करने से बचें। इससे बहस बढ़ सकती है। बिजनेसमेन को फंड कलेक्ट करने में आसानी होगी। बकाया हुआ धन भी वापस मिलेगा।

सिंह हेल्थ राशिफल : आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सीनियर्स को कोहनी में दर्द महसूस हो सकता है। हेल्दी डाइट लें। हरी सब्जियों और फल का सेवन ज्यादा करें। जिन लोगों को हाई ब्लडप्रेशर की समस्या है, वह अनहेल्दी फूड अवॉइड करें। लापरवाही से वाहन न चलाएं। ट्रैफिक के नियमों का कड़ाई से पालन करें।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फ़ोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

अगला लेखऐप पर पढ़ें