सिंह राशिफल 18 फरवरी: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल
- Leo Horoscope today Singh Rashi ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह पांचवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि सिंह मानी जाती है।

Today Leo Horoscope, सिंह राशिफल 18 फरवरी 2025: अपने रिश्ते को प्रॉब्लम्स से दूर रखें। काम पर ध्यान दें। ध्यान रखें कि सभी टास्क क्वॉलिटी से समझौता किए बिना पूरे हों। कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी, लेकिन धन को स्मार्ट तरीके से संभालना चाहिए।
लव लाइफ: आपको अपनी भावनाओं पर नजर रखनी चाहिए। आप दोनों आज क्रिएटिव चीजों में बिजी हो सकते हैं। छोटी-मोटी गलतफहमी हो सकती है लेकिन इससे पहले कि सिचुएशन कंट्रोल से बाहर हो जाए, प्रॉब्लम को सुलझा लेना अच्छा है। रिलेशनशिप में किसी तीसरे व्यक्ति को हस्तक्षेप न करने दें। कुछ प्रेम संबंधों में एक्स लवर के रूप में दिक्कतें देखने को मिलेगी। आपको प्रेमी के प्रति वफादार रहना चाहिए। सिंगल सिंह राशि के जातक किसी नए व्यक्ति को खोजने में सफल होंगे। दोपहर का वक्त फीलिंग्स को शेयर करने के लिए शुभ माना जा रहा है।
करियर राशिफल: ऑफिस में समझदारी से काम लें और बेस्ट रिजल्ट देने के लिए नए रोल लें। लेखकों का काम आज प्रकाशित हो सकता है। कलाकारों को प्रदर्शन के लिए मंच मिलेगा और उन्हें भाग्य का साथ मिल सकता है। कुछ पेशेवरों को सीनियर्स के साथ अहंकार से संबंधित मामूली समस्या हो सकती हैं। आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिजाइनर, एविएशन प्रोफेशनल और हेल्थकेयर कर्मचारियों के लिए मुश्किल समय रहेगा। जिन लोगों ने पेपर पास कर दिया है, उनका आज इंटरव्यू हो सकता है। नए क्षेत्रों में बिजनेस बढ़ाने के मामले में जातकों को आज सावधान रहना चाहिए।
फाइनेंशियल लाइफ: भुगतान से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसका असर वित्तीय स्थिति पर भी पड़ सकता है। आप पिछले निवेशों से अच्छा रिटर्न पाने में सफल रहेंगे। दोपहर का वक्त परिवार में किसी आर्थिक विवाद को सुलझाने के लिए अच्छा है। कुछ महिलाओं को ऑफिस या दोस्तों के साथ किसी पार्टी में भी योगदान देना पड़ सकता है। बिजनेसमैन को विदेशी क्लाइंट को बड़ा भुगतान करने से पहले दो बार सोचना चाहिए।
हेल्थ राशिफल: कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान नहीं करेगी। कुछ बुजुर्गों को सांस लेने में समस्या हो सकती है और कुछ बच्चों को आज वायरल बुखार और गले में खराश हो सकती है। मधुमेह के रोगियों को अपनी डाइट को सीमित रखना चाहिए और उनके मेनू में ज्यादातर सब्जियां और फल होने चाहिए। जिन लोगों की आज सर्जरी होने वाली है, वे शेड्यूल के अनुसार सर्जरी करवा सकते हैं।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।