Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Today Horoscope Cancer 29 August 2024 kark Rashifal

कर्क राशिफल 29 अगस्त: सुबह रहेगी छोटी-मोटी दिक्कतें, शेड्यूल काफी बिजी रहेगा

  • Cancer Horoscope Today Kark rashifal 29 August 2024: कर्क राशि राशि चक्र की चौथी राशी है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कर्क मानी जाती है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तानWed, 28 Aug 2024 08:48 PM
share Share

Today Horoscope Cancer 29 August 2024, कर्क राशिफल : अपने रिलेशनशिप पर ध्यान दें साथ ही अपने इमोशंस को बिना किसी हिचकिचाहट के साथी के साथ शेयर करें। कुछ लोगों की परफॉर्मेंस आज मैनेजमेंट और क्लाइंट से तारीफ बटोरेगी। पैसे और स्वास्थ्य का मामला भी पॉजिटिव रहने वाला है। डॉ जेन एन पांडे से जानें कर्क राशि का राशिफल-

लव लाइफ: आज लव के मामले में थोड़े बहुत झटके खाने पड़ सकते हैं। कुछ लोगों की लाइफ में एक्स लवर वापस एंटर कर सकता है, जिससे लव लाइफ में परेशानी भी हो सकती है। अपने पार्टनर को पर्सनल स्पेस जरूर दें। ध्यान रखें कि आप अपने डिसीजन अपने पार्टनर पर न थोपें। आज अपने क्रश को प्रपोज करने के लिए भी दिन अच्छा है। अगर आप जल्द ही शादी करने की योजना बना रहे हैं, तो समय आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। अपने पार्टनर की देखभाल करें।

करियर राशिफल: सुबह के वक्त छोटी-मोटी दिक्कतों के बावजूद, आपको अपनी प्रोफेशनल लाइफ में पॉजिटिव बदलाव दिखाई देंगे। जो लोग स्वास्थ्य सेवा, हॉस्पिटैलिटी और आर्मी में हैं, उनका शेड्यूल काफी बिजी रहने वाला है। कोई विदेशी क्लाइंट आपकी क्षमता की तारीफ करेगा, जो प्रमोशन की बातचीत के दौरान आपके लिए लाभदायक साबित होगा। बिजनेस करने वाले जातक आज पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। विदेशी यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स रिजल्ट को लेकर स्ट्रेस फ्री महसूस कर सकते हैं।

फाइनेंशियल लाइफ: आज धन का मामला आपके पक्ष में काम करेगा। आप अपनी जरूरतें पूरी करने में आज सक्षम रहेंगे। कुछ लोग बैंक का लोन चुका सकते हैं। दिन खत्म होने से पहले संपत्ति बेचने की भी संभावना है। आप आज इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और फर्नीचर भी खरीद सकते हैं। कुछ कर्क राशि वाले घर के रिनोवेशन के लिए आज का दिन चुन सकते हैं। आप किसी दोस्त से पैसे उधार ले सकते हैं और म्यूचुअल फंड या फिक्स्ड डिपॉजिट में भी निवेश कर सकते हैं। आज कुछ बिजनेस करने वाले जातकों को उनका बकाया पेमेंट मिल जाएगा।

हेल्थ राशिफल: जिन लोगों को स्किन से संबंधित इन्फेक्शन होते रहते हैं, उन्हें खास ध्यान देने की जरूरत होगी। कुछ उम्रदराज लोगों को दोपहर के वक्त सेहत से संबंधित कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। चीनी का सेवन कम करें और जंक फूड से दूरी बनाएं। आज ट्रैवल करते दौरान अपने साथ फर्स्ट एड किट जरूर रखें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें