Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Today Gemini Horoscope 27 August 2024 Mithun Rashifal

मिथुन राशिफल 27 अगस्त : आज आर्थिक मामलों में रहेंगे भाग्यशाली,ये 2 गलतियां बनेंगी परेशानी का सबब

  • Gemini Horoscope Today mithun rashi rashifal : मिथुन राशि राशि चक्र की तीसरी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मिथुन मानी जाती है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तानMon, 26 Aug 2024 10:54 PM
share Share

Gemini Daily Horoscope, मिथुन राशिफल 27 अगस्त 2024 : पार्टनर के प्रति थोड़ा सेंसिटिव रहें। आज प्रोफेशनल लाइफ की प्रॉब्लम्स दूर होंगी। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आइए जानते हैं मिथुन राशि का विस्तृत राशिफल...

लव राशिफल : आज लव लाइफ की छोटी-मोटी प्रॉब्लम परेशानियां बढ़ा सकती है। रिलेशनशिप के इश्यूज को समझदारी से सुलझाएं। आज कुछ लोगों के रिलेशनशिप को पेरेंट्स का सपोर्ट मिलेगा, लेकिन फीमेल्स को थोड़ा संभलकर रहना होगा। मैरिड लोगों के जीवन में ऑफिस रोमांस परेशानी का सबब बन सकता है। वैवाहिक जीवन में किसी तीसरे का दखल न बढ़ने दें।

करियर राशिफल : आज ऑफिस पॉलिटिक्स का असर अपने काम पर न आने दें। फीमेल्स को नए कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है या आपका स्थानांतरण हो सकता है। ऑफिस में ज्यादा टाइम स्पेंड करें। आज आपको सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करना थोड़ा चैलेंजिंग महसूस होगा। ट्रेडर्स को अथॉरिटी इश्यूज होंगे। विदेश में पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को कठिनाईयों से छुटकारा मिलेगा।

आर्थिक राशिफल : आज आप आर्थिक रूप से धन-संपन्न रहेंगे, लेकिन यात्रा के दौरान अजनबियों को पैसे न दें। फीमेल्स को पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा सकता है। आपको अटका हुआ धन वापस मिलने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहन या करीबी दोस्त से पैसे को लेकर बहस न करें। टेक्सटाइल, कॉस्मैटिक, लेदर और कम्प्यूटर एक्सेसरीज वालों को निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। फीमेल्स को फ्रेंड्स के साथ सेलिब्रेशन के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है।

हेल्थ राशिफल : दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें। रोजाना 20 मिनट के लिए सैर पर जाएं। आज सीनियर्स को गले में खराश की समस्या होगी। वहीं कुछ लोगों को जोड़ों में दर्द महसूस होगा। कुछ बड़े-बुजुर्गों को देखने में परेशानी महसूस हो सकती है।आज अंडवॉटर एक्टिविटी अवॉइड करें। खूब पानी पीएं।हरी सब्जियों और फल का सेवन ज्यादा करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें