Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Today Cancer Horoscope 9 August 2024 aaj ka kark rashifal future prediction

कर्क राशिफल 9 अगस्त: आज खर्चों को लेकर रहें सतर्क, अतीत की बातें लवर को करेंगी परेशान

  • Cancer Horoscope Today Kark rashi rashifal 9 August 2024 : कर्क राशि राशि चक्र की चौथी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कर्क मानी जाती है।

Saumya Tiwari डॉ जे एन पांडेThu, 8 Aug 2024 06:41 PM
share Share

कर्क राशिफल 9 अगस्त 2024: अपने प्यार के लिए समय निकालें, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। ऑफिस में मेहनत करने पर विचार करें और यह आपको अच्छे रिजल्ट देगा। पैसों को स्मार्टली हैंडल करें। लव अफेयर में खुश रहने के लिए कदम उठाएं। धन को बढ़ाने के लिए अच्छे फाइनेंशियल आइडियाज को देखें। आपका प्रोफेशनलिज्म ऑफिस में काम करेगा। आज सेहत भी अच्छी रहेगी।

कर्क लव राशिफल- आज आउटिंग की प्लानिंग करके आप लव अफेयर को नेक्स्ट लेवल पर ले जा सकते हैं। आज एक साथ ज्यादा समय बिताएं लेकिन अतीत की बातें लवर को परेशान कर सकती हैं। आज आपको रिलेशनशिप में मैच्योर होना चाहिए और लवर को खुश करने की कोशिश करनी चाहिए। आज कर्क राशि के सिंगल लोगों को जानकर खुशी होगी कि उनके पास नए प्यार को खोजने का मौका है। आज दिन के दूसरे भाग में आप ट्रेन, शॉपिंग एरिया, ऑफिस, रेस्टोरेंट, फैमिली फंक्शन या पब में किसी दिलचस्प व्यक्ति से मिल सकते हैं।

कर्क करियर राशिफल- ऑफिस में कुछ चैलेंज इंतजार कर रहे हैं। आज मेकैनिक और टेक्नीशियन का शेड्यूल बिजी रहने वाला है। टीम सेशन के दौरान अपने ईगो को पीछे रखें। ऑफिस संबंधी काम से कुछ लोगों को ट्रैवल करना पड़ सकता है। आज कुछ क्लाइंट आपके काम से खुश नहीं होंगे और आपको दोबारा प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ सकता है।

कर्क आर्थिक राशिफल- आर्थिक समृद्धि के बावजूद कुछ महिलाओं को आज जरूरतें पूरी करने में दिक्कत होगी। अपने खर्चों को लेकर सतर्क रहें। लग्जरी आइटम की खरीदारी से बचें और बरसात के दिनों के लिए बचत पर फोकस करें। मनी मैनेजमेंट के लिए एक फाइनेंशियल प्लान बनाएं। कुछ ट्रेडर्स को आज अच्छा रिटर्न मिलेगा और कुछ जगहों पर निवेश के इच्छुक रहेंगे।

कर्क सेहत राशिफल- आज सेहत से जुड़ी कोई गंभीर समस्या नहीं आएगी लेकिन कुछ छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं। नींद संबंधी समस्या कुछ सीनियर्स को परेशान कर सकती है और शरीर का दर्द एक अलग समस्या होगी। जिन लोगों की आज सर्जरी शेड्यूल है वे अपने प्लान के मुताबिक आगे बढ़ सकते हैं।

ये भी पढ़े:मेष राशिफल 9 अगस्त: पैसों से जुड़ा लेंगे महत्वपूर्ण फैसला
ये भी पढ़े:वृषभ राशिफल 9 अगस्त: आज शाम तक मिलेंगे नौकरी के अच्छे प्रस्ताव
अगला लेखऐप पर पढ़ें