Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Taurus Weekly Horoscope 8-14 September 2024 Vrishabh Saptahik Rashifal

Taurus Weekly Horoscope: 8-14 सितंबर तक कैसा रहेगा सप्ताह? पढें वृषभ राशिफल

  • Taurus Horoscope Rashifal : राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि वृषभ मानी जाती है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 7 Sep 2024 09:13 PM
share Share

Taurus weekly Horoscope, वृषभ साप्ताहिक राशिफल :इस सप्ताह रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए खुलकर अपनी बात सामने रखें। आप पैसों से जुड़े महत्वपूर्ण डिसीजन लेने के लिए समृद्ध रहेंगे। नौकरी में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दें। स्वास्थ्य के मामले में आप अच्छे रहेंगे।ज्योतिषाचार्य डॉ जे एन पांडे से जानें वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल-

लव लाइफ: इस सप्ताह अपने पार्टनर को खुश रखने और रोमांस बढ़ाने पर ध्यान दें। इससे आपके रिलेशन पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ेगा। एक-दूसरे के साथ अधिक समय बिताएं। ऐसी एक्टिविटी करें, जो आप दोनों को पसंद हों। छुट्टी मनाने की प्लान बनाएं, जहां आप लव लाइफ से जुड़े जरूरी और क्रिएटिव डिसीजन ले सकें। आपको माता-पिता का फुल सपोर्ट मिलेगा। विवाह के भी योग बन रहे हैं। ये सप्ताह विवाह से जुड़े फैसले लेने के लिए भी अच्छा है। विवाहित महिलाओं को एक्स लवर से दूर रहना चाहिए क्योंकि इससे वैवाहिक जीवन मुश्किल में पड़ सकता है।

करियर राशिफल: इस सप्ताह आप अपने ऑफिस में प्रोडक्टिव रहने वाले हैं। बिजी शेड्यूल के बावजूद, आप मैनेजमेंट की एक्सपेक्टेशन को पूरा करने में सफल रहेंगे। आप इस सप्ताह ट्रैवल कर सकते हैं। काम के सिलसिले में क्लाइंट के ऑफिस भी जा सकते हैं। हेल्थ केयर, आईटी और एनीमेशन से जुड़े लोगों को विदेश में ट्रांसफर होने के अवसर मिल सकते हैं। नई जिम्मेदारियां लेने में संकोच न करें, लेकिन यह न सोचें कि सबकुछ आसान होगा। हायर एजुकेशन के लिए विदेश जाने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स की दिक्कतें दूर होती नजर आएंगी।

फाइनेंशियल लाइफ: पैसों के मामले में सफलता आपके पक्ष में रहेगी। धन की प्राप्ति होगी, जिससे आप जरूरी डिसीजन लेने में सक्षम रहेंगे। आप शेयर, व्यापार और सम्पत्ति में निवेश करने में अच्छे हैं लेकिन रिसर्च जरूर करें। कुछ वृषभ राशि की महिलाओं को पैतृक संपत्ति विरासत में मिलेगी। जबकि आप किसी दोस्त या रिश्तेदार की मदद भी कर सकते हैं, जिसे पैसों की जरूरत है। आपको परिवार के किसी उत्सव में भी योगदान देना होगा।

हेल्थ राशिफल: हेल्दी रहने के लिए सही लाइफस्टाइल अपनाना जरूरी है। अपने दिन की शुरुआत योग या पार्क में टहलने जैसी एक्सरसाइज से करें। अगर आपकी सर्जरी होने वाली है, तो आप शेड्यूल के अनुसार आगे बढ़ सकते हैं। मधुमेह से पीड़ित महिलाओं को अपने खान-पान के बारे में सावधान रहना चाहिए। ऐसे किसी भी फूड का सेवन न करें, जो आपकी सेहत को नुकसान पहुचा सके।

अगला लेखऐप पर पढ़ें