Hindi Newsधर्म न्यूज़Taurus Weekly Horoscope 23 February-1 march 2025 vrish saptahik rashifal

वृषभ साप्ताहिक राशिफल:23 फरवरी-1 मार्च तक का समय वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

  • Taurus Weekly Rashifal 23 February-1 March 2025 : राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा होता है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तानSat, 22 Feb 2025 10:50 PM
share Share
Follow Us on
वृषभ साप्ताहिक राशिफल:23 फरवरी-1 मार्च तक का समय वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

Taurus Weekly Horoscope,वृषभ राशिफल 23 फरवरी-1 मार्च 2025: यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए जीवन के हर पहलू में तरक्की और आर्थिक स्थिरता लाने के लिए प्रेरित करता है। ईमानदारी से बातचीत करने पर आपके रिश्ते को फायदा होगा। प्रोफेशनल लाइफ में नए मौके मिल सकते हैं, जिस पर बहुत सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। सोच-समझकर प्लानिंग और बजट बनाने से आर्थिक स्थिरता आएगी। अपने फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। आइए डॉ जे एन पांडेय से जानते हैं वृषभ राशि का विस्तृत राशिफल...

वृषभ लव राशिफल : इस सप्ताह वृषभ राशि वालों की लव लाइफ मुख्य केंद्र पर होगी। चाहे आप सिंगल हों या रिलेशनशिप में हों। साथी से खुलकर और ईमानदारी से बातचीत करने पर आपका रिश्ता गहरा होगाा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें और उनसे अपनी सच्ची फीलिंग्स व्यक्त करें। अगर आप सिंगल हैं, तो नए लोगों से मिलने के लिए तैयार रहें क्योंकि सच्चे साथी की तलाश पूरी हो सकती है। धैर्य और आपसी समझ से आपका रिश्ता मजबूत होगा।

वृषभ करियर राशिफल : करियर में, इस सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए तरक्की और प्रगति के अवसर स्वंय ही उपलब्ध होंगे। अपने स्किल और टैलेंट का प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहें। ऑफिस में मान-सम्मान मिलेगा। सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करें और नए आइडियाज और प्रोजेक्ट के लिए तैयार रहें। व्यवस्थित रहें और अपने गोल्स पर फोकस करें। आपको मेहनत का फल मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की करने के लिए नेटवर्किंग की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। इसलिए ऐसे लोगों से मिलें, जिनकी रुचियां आपसे मैच खाती हों।

ये भी पढ़ें:कर्क वीकली राशिफल : 23 फरवरी-1 मार्च तक का समय कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

वृषभ आर्थिक राशिफल : इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को आर्थिक योजना बनाने पर फोकस करना होगा। बजट की समीक्षा करने के लिए समय निकालें और आर्थिक स्थिरता के लिए जरूरी बदलाव के तैयार रहें। जल्दबाजी में धन खर्च न करें और भविष्य के लक्ष्यों के लिए पैसे बचाएं। अगर जरूरत हो, तो आर्थिक मामलों में फाइनेंसशियल एडवाइजर की हेल्प मांगने में संकोच न करें। अनुशासन और धन का प्रबंधन होशियारी से करने पर आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सकता है।

वृषभ हेल्थ राशिफल : इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य को पहली प्राथमिकता दें। शरीर के संकेतों पर ध्यान दें और अगर जरूरी हो, तो लाइफस्टाइल में बदलाव लाएं। रेगुलर एक्सरसाइज करें। हेल्दी डाइठ लें। इससे आपका एनर्जी लेवल बढ़ेगा। मेंटल हेल्थ भी बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए स्ट्रैस मैनेजमेंट एक्टिविटी जैसे योग या मेडिटेशन करें। जिससे तनाव कम हो। ऊर्जावान बने रहने के लिए पर्याप्त आराम करें। हेल्दी लाइफस्टाइल से आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

अगला लेखऐप पर पढ़ें