Hindi Newsधर्म न्यूज़Taurus Weekly Horoscope 20-26 April 2025 vrish rashi ka saptahik rashifal

वृषभ साप्ताहिक राशिफल : 20 से 26 अप्रैल तक का समय वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत राशिफल

  • Taurus Weekly Horoscope: राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा होता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेयSat, 19 April 2025 11:28 PM
share Share
Follow Us on
वृषभ साप्ताहिक राशिफल : 20 से 26 अप्रैल तक का समय वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Taurus Weekly Horoscope,वृषभ राशिफल (20-26) अप्रैल 2025 : जीवन के हर पहलू में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। रिश्तों में खुशहाली आएगी। आय में वृद्धि के नए सोर्स बनेंगे।। साझेदारी के व्यापार में धन लाभ होगा। अपने फिटनेस पर ध्यान दें। सेल्फकेयर एक्टिविटीज में शामिल हों। इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन नजर आएंगे।

लव राशिफल : साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। साथी से दिल की बात शेयर करने में संकोच न करें। सिंगल जातकों को आज नए लोगों से मिलने और प्यार की नई संभावनाओं के लिए तैयार रहना चाहिए। पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें। एक-दूसरे से अपने इमोशन्स शेयर करें। इससे आपका रिश्ता मजबूत और गहरा होगा।

करियर राशिफल : प्रोफेशनल लाइफ में महत्वकांक्षी नजर आएंगे। आज सफलता प्राप्त करने के लिए किए गए प्रयास सार्थक साबित होंगे। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। टीम वर्क पर फोकस करें। सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करें। अपनी लीडरशिप स्किल का भरपूर लाभ उठाएं। चैलेजिंग टास्क को हैंडल करते समय अपने क्रिएटिव और इनोवेटिव आइडियाज का इस्तेमाल करें। साथ ही अपने टीम के साथियों के विचार को भी इग्नोर न करें। इससे सभी कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। आज ऑफिस में आपकी नेटवर्किंग बढ़ेगी और नए लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है।

आर्थिक राशिफल : इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। जल्दबाजी में किसी भी चीज की खरीदारी का फैसला नहीं लेना चाहिए। अपने फाइनेंसशियल गोल्स पर फोकस करें। नया बजट बनाएं। यह खर्चों को नियंत्रित करने में काफी मददगार साबित होगा। निवेश के नए विकल्पों पर नजर रखें और बिना रिसर्च किए इनवेस्टमेंट का डिसीजन न लें।

स्वास्थ्य राशिफल : ज्यादा ऑयली फूड के सेवन से परहेज करें। ए़डवेंचर स्पोर्ट्स में शामिल होते समय थोड़ी सावधानी बरतें। इस वीक वृषभ राशि के बड़े बुजुर्गों को सांस से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों को खेलते समय चोट-चपेट लग सकती है। हालांकि, ज्यादा चिंता करने की जरुरत नहीं है।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

ये भी पढ़ें:मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 20 से 26 अप्रैल तक का समय? पढ़ें राशिफल
अगला लेखऐप पर पढ़ें