Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Taurus Horoscope Today Vrish Rashi ka Rashifal 31 August 2024 Daily future predictions

Taurus Horoscope : आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत राशिफल

  • Taurus Horoscope Rashifal : राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा होता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तानFri, 30 Aug 2024 06:50 PM
share Share

Vrishabh Rashi Rashifal 31 August 2024 Taurus Horoscope, वृषभ राशिफल :  साथी संग अपने इमोशन्स को शेयर करने के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रोफेशनल लाइफ की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहें। आर्थिक मामलों में होशियारी से फैसले लें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

लव राशिफल : कुछ लकी जातकों को आज पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा। आज आप साथी की मुलाकात पैरेंट्स से करा सकते हैं। सिंगल जातकों की लाइफ किसी नए व्यक्ति की एंट्री होगी। जिससे जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। हालांकि, रिलेशनशिप की गलतफहमियों को शांत दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें। पार्टनर पर भरोसा रखें और बड़े डिसीजन लेते समय उनकी भी सलाह जरूर लें। रिश्तों में ईमानदार रहें और पार्टनर का ख्याल रखें। 

करियर राशिफल : कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। नौकरीपेशा वालों के ऑफिस में अप्रेजल या प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे। कॉपी राइटर्स, मीडिया पर्सन,शेफ, मैनेजर्स और आईटी प्रोफेशनल्स को नई जॉब का ऑफर मिलेगा। दोपहर बाद नए प्रोजेक्ट को लॉन्च करने का डिसीजन ले सकते हैं।

आर्थिक राशिफल : आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। लंबे समय से बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। नया घर या वाहन की खरीदारी के लिए शाम का समय बेहद शुभ समय है। उद्यमियों को आज धन से जुड़े फैसले बड़ी होशियारी से लेना चाहिए, नहीं तो धन हानि हो सकता है।

स्वास्थ्य राशिफल : जंक फूड और तेल-मसालेदार भोजन के सेवन से परहेज करें। आज आप स्मोकिंग बंद करने का फैसला ले सकते हैं। रोज सुबह योग और एक्सरसाइज करें। रात्रि में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कुछ जातकों को स्किल एलर्जी या गले में खराश की समस्या हो सकती है। बच्चों को खेलते समय चोट-चपेट लग सकती है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें