Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Taurus Horoscope Today Vrish Rashi ka Rashifal 13 September 2024 Daily future predictions

वृषभ राशिफल 13 सितंबर : अपने खर्चों पर रखें नजर जल्दबाजी में न करें खरीदारी

  • Taurus Horoscope Rashifal : राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा होता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेयThu, 12 Sep 2024 10:35 PM
share Share

Vrishabh Rashi Rashifal 13 September 2024 Taurus Horoscope, वृषभ राशिफल : आज ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। जीवन में सुखद पलों का आनंद लेंगे। अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कई बड़े फैसले लेंगे। तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए खुद पर भरोसा करें और कड़ी मेहनत करते रहें। इससे आपको सफलता जरूर मिलेगी।

लव राशिफल: आज लव लाइफ आशा और नई उम्मीदों से भरपूर होगी। नए लोगों से मुलाकात संभव है। कुछ जातकों की आज पूर्व-प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। साथी संग इमोशनली कनेक्ट होंगे। साथी संग रिश्ते के रोमांटिक पलों को एंजॉय करें और साथ मिलकर रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करें।

करियर राशिफल: आज ऑफिस में आपके इनोवेटिव आइडियाज और नए दृष्टिकोण की प्रशंसा होगी। कुछ आइडियाज को फॉलो करने में आपको रिस्क लेना पड़ सकता है, लेकिन  कंफर्ट जोन से बाहर निकलें और तरक्की की राह पर आने वाली चुनौतियों का सामना करने में संकोच ना करें। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें और अपने जीवन मूल्यों के साथ समझौता ना करें। इससे आपको करियर में सफलता जरूर मिलेगी।

आर्थिक राशिफल: अपने खर्चों पर नजर रखें और जल्दबाजी में किसी भी चीज की खरीदारी से बचें। अपने बजट पर फोकस करें और लॉन्ग टर्म फाइनेंसशियल गोल्स बनाएं। भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और आपको को धन को लेकर दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

स्वास्थ्य राशिफल: आज अपने स्वास्थ्य को लेकर समझौता नहीं करना चाहिए। अपने शरीर को थोड़ा आराम दें। न्यूट्रीशियस डाइट लें। खूब पानी पीएं। आज नई फिटनेस प्लान को फॉलो करने का परफेक्ट टाइम है। आप जिम जा सकते हैं या नई एक्सरसाइज की शुरुआत कर सकते हैं। 

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

अगला लेखऐप पर पढ़ें