Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Taurus Horoscope Today 9 September 2024 aaj ka Vrishabh Rashifal

Taurus Horoscope: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 9 सितंबर का दिन, पढें राशिफल

  • Taurus Horoscope Rashifal : राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि वृषभ मानी जाती है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 8 Sep 2024 08:58 PM
share Share

Taurus Horoscope, वृषभ राशिफल 9 सितंबर : लव लाइफ से जुड़ा कोई भी बड़ा मुद्दा आपकी लाइफ में प्रॉब्लम नहीं बनेगा। ऑफिस में, अच्छी परफॉर्मेंस देने व बेहतर रिजल्ट हासिल करने के लिए नए टास्क लें। निवेश करने और हेल्दी रहने पर विचार करें। डॉ जेन एन पांडे से जानें वृषभ राशि का राशिफल-

लव लाइफ: अपनी लव लाइफ में शांति बनाए रखें। रिलेशनशिप को अगले लेवल पर ले जाने पर भी विचार करें। कुछ महिला जातक अपने एक्स लवर के पास वापस जा सकती हैं। इसका असर आपके वैवाहिक जीवन पर भी पड़ सकता है। जिन लोगों का हाल ही में ब्रेकअप हुआ था, वे आज कुछ अच्छा वक्त साथ बिता सकते हैं। दिन का दूसरा भाग विवाह से जुड़े फैसले लेने के लिए अच्छा रहेगा। आज फालतू की बातचीत से बचें। बेकार के मामलों पर बहस न करें।

करियर राशिफल: करियर के मामले में सुबह के समय छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं। कुछ नई जिम्मेदारियां आपको बिजी रखेंगी और जो एक्सपेक्टेशन पर खरे नहीं उतरेंगे, वो सीनियर्स की नाराजगी का कारण भी बनेंगे। ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूर रहें। मुश्किल टास्क को करते समय भी शांत रहें। अपनी स्किल्स को दिखाने के लिए फ्रीलांस काम का अवसर कुछ लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। जब भी कोई ऐसा कोई ऑप्शन आपके सामने आए, तो बिना किसी हिचकिचाहट के आगे बढ़ें।

फाइनेंशियल लाइफ: आज आपको पैसे कमाने का मौका मिल सकता है। आप उम्मीदों पर खरा उतरने में सफल रहेंगे। दोपहर का वक्त आभूषण और वाहन खरीदने के लिए अच्छा है। आप कोई संपत्ति बेचने या खरीदने में सफल हो सकते हैं। बिजनेस से जुड़े जातकों को आज अच्छा लाभ मिलेगा। आज किसी दोस्त से जुड़े किसी वित्तीय विवाद में भी उलझ सकते हैं। दोपहर का समय बकाया पैसा चुकाने के लिए भी अच्छा है।

हेल्थ राशिफल: कोई बड़ी मेडिकल प्रॉब्लम आज नहीं होगी। कुछ उम्रदराज लोग आज जोड़ों में दर्द की शिकायत करेंगे। महिलाओं को पानी से जुड़ी गतिविधियों सहित साहसिक खेलों में भाग लेते समय सावधान रहना चाहिए। फालतू में तनाव न लें। इससे आपकी लाइफ में बैलेंस बिगड़ सकता है। मौखिक स्वास्थ्य व त्वचा संबंधी समस्याओं से संबंधित शिकायतें भी हो सकती हैं।

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें