Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Taurus Horoscope Today 29 August 2024 aaj ka Vrishabh Rashifal

वृषभ राशिफल 29 अगस्त: धन का होगा आगमन, आपकी परफॉर्मेंस पर रहेगी नजर

  • Taurus Horoscope Rashifal : राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि वृषभ मानी जाती है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, डॉ जेन एन पांडेWed, 28 Aug 2024 08:54 PM
share Share

Taurus Horoscope Today, वृषभ राशिफल 29 अगस्त : आज अपने पार्टनर को अच्छे मूड में रखने की कोशिश करें। ऑफिस में आपका एटीट्यूड आज आपके फेवर में काम करेगा। पैसों के मामले में आप अच्छे रहने वाले हैं। कोई भी सेहत से जुड़ा मुद्दा आपको प्रॉब्लम नहीं देगा। डॉ जेन एन पांडे से जानें वृषभ राशि का राशिफल-

लव लाइफ: आज अपने पार्टनर के साथ लड़ाई-झगड़ा करने से बचें। रिलेशनशिप को महत्व दें और बिना शर्त के प्यार भी करें। मामूली मुद्दे सामने आ सकते हैं लेकिन उन्हें सॉल्व करने के लिए आज ही कदम उठाएं। आज आपका प्रेमी कुछ चीजों की डिमांड रख सकता है। इस सिचुएशन को डिप्लोमेटिक होकर आप आसानी से हैंडल कर सकते हैं। दोपहर का समय प्यार का इजहार करने के लिए अच्छा है। कुछ मैरिड महिला जातकों को आज खुशखबरी मिल सकती है। वृषभ राशि की कुछ फीमेल का अपने एक्स के साथ आमना-सामना हो सकता है लेकिन ध्यान रखें कि इससे आपका पारिवारिक जीवन पर कोई बुरा प्रभाव न पड़े।

करियर राशिफल: आज आपको सलाह दी जाती है कि ऑफिस में नई जिम्मेदारियां अपने हाथों में लें। ऑफिस की पॉलिटिक्स से ध्यान हटाकर अपने टास्क पर लगाएं। आपकी परफॉर्मेंस पर मैनेजमेंट और क्लाइंट दोनों की नजर रहेगी। इंटरव्यू देने वाले जातकों को अच्छी तरह से तैयारी करने की जरूरत है। हेल्थकेयर व आईटी प्रोफेशनल्स को ऑफिस में आज ओवरटाइम करने की जरूरत पड़ सकती है। कुछ आईटी पेशेवरों को आज अपने क्लाइंट के ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। जो लोग सेल्स में हैं, उन्हें आज अपने टारगेट को पूरा करने के लिए स्ट्रगल करना पड़ सकता है। बिजनेस करने वाले कुछ जातक आज पूरे कॉन्फिडेंस के साथ नए आइडिया पर काम या नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं।

फाइनेंशियल लाइफ: धन का आगमन होगा, जिससे आप अपनी पसंद की चीजें भी खरीद सकते हैं। दोपहर का वक्त घर रेनोवेट करने या नई कार खरीदने के लिए शुभ रहेगा। आप शेयर बाजार और व्यवसाय में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। किसी एक्सपर्ट की सलाह आज बहुत मदद कर सकती है। कुछ जातक आज बकाया पैसा चुका सकते हैं। दोपहर का वक्त बिजनेस करने वालों के लिए नई पार्टनरशिप सौदों करने के लिए अच्छा है।

हेल्थ राशिफल: अपनी सेहत पर ध्यान दें। वायरल बुखार, ओरल हेल्थ और गले में खराश हो सकती है लेकिन रोजाना के जीवन पर गंभीर प्रभाव नहीं पड़ेगा। कुछ बच्चे खेलते समय चोट लग सकती हैं। रसोई में सब्जियों को काटते समय महिलाओं को सावधान रहने की जरूरत है। डाइट में ज्यादा से ज्यादा सब्जियां शामिल करें। चीनी का सेवन कम करें। सेहत से जुड़ी दिक्कतों की वजह से आज डॉक्टर से सलाह लेनी पड़ सकती है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें