Hindi Newsधर्म न्यूज़Taurus Horoscope Today 27 January 2025 aaj ka Vrishabh Rashifal

वृषभ राशिफल 27 जनवरी : वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 27 जनवरी का दिन? पढ़ें राशिफल

  • Taurus Horoscope 27 January 2025, Vrishabh Rashifal : राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा होता है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ जे एन पांडेयSun, 26 Jan 2025 10:24 PM
share Share
Follow Us on
वृषभ राशिफल 27 जनवरी : वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 27 जनवरी का दिन? पढ़ें राशिफल

Taurus Daily Horoscope,वृषभ राशिफल 27 जनवरी 2025: आज आपके रिश्तों में खुशियों का माहौल रहेगा। शानदार परफॉर्मेंस के लिए हर चुनौती को हैंडल करें। आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए धन-समृद्ध रहेंगे। आप ऑफिस की जिम्मेदारियों को भी पूरा करने में सफलता अर्जित करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आइए डॉ जे एन पांडेय से जानते हैं वृषभ राशि का विस्तृत राशिफल...

वृषभ लव राशिफल : आपको लव रिलेशनशिप में ज्यादा टाइम देने की जरूरत होगी। असहमति के दौरान अहंकार से बचें। आप दोनों को पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में एक-दूसरे के सपोर्ट की जरूरत है। एक अच्छे श्रोता बनें और पार्टनर से अपने इमोशन्स शेयर करें। शब्दों का इस्तेमाल होशियारी करें। यह सुनिश्चित करें कि आपके शब्दों से साथी को गलतफहमी न हो। कुछ रिलेशनशिप में किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से परेशानियों में आ सकती है। वृषभ राशि के मैरिड जातकों को ऑफिस रोमांस से दूर रहना चाहिए। इसका आपके वैवाहिक जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

वृषभ करियर राशिफल : आज आपको प्रोफेशनल लाइफ की चुनौतियों को लेकर सावधान रहना चाहिए। ऑफिस में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। नए महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। हर कार्य को करियर में तरक्की का अवसर समझकर स्वीकार करें। जो लोग जॉब छोड़ना चाहते हैं, वह दिन की शुरुआत में ऐसा कर सकते हैं। शाम तक नए इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है। क्लाइंट को इंप्रेस करने के लिए अपने कम्युनिकेशन स्किल का प्रयोग करें। स्टूडेंट्स को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।

वृषभ आर्थिक राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य है। आर्थिक मामलों में सरप्राइज की उम्मीद न करें। दोपहर के बाद का समय इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की खरीदारी के लिए चुन सकते हैं। आज आपको विरासत में पैतृक संपत्ति मिल सकती है और प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे कानूनी विवादों में सफलता मिल सकती है। दोपहर के बाद का समय दान-पुण्य के कार्यों के लिए अच्छा है। आपको भाई-बहन की आर्थिक मदद भी करनी पड़ सकती है।

वृषभ हेल्थ राशिफल : फीमेल्स को खेलते समय चोट-चपेट लग सकती है। जिन लोगों को सांस से जुड़ी समस्या है, उन्हें डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। फैमिली के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। बच्चों को वायरल फीवर हो सकता है। जिससे स्कूल जाने में दिक्कत महसूस होगी। वेकेशन के दौरान एडवेंचर एक्टिविटीज में शामिल न हों।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

ये भी पढ़ें:मिथुन राशिफल 27 जनवरी: मिथुन राशि वालों के लिए 25 जनवरी का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:कर्क राशिफल 27 जनवरी: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 27 जनवरी का दिन?
अगला लेखऐप पर पढ़ें