वृषभ राशिफल 19 फरवरी: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 19 फरवरी का दिन? पढ़ें राशिफल
- Taurus Horoscope 19 February 2025, Vrishabh Rashifal : राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा होता है।

Taurus Daily Horoscope,वृषभ राशिफल 19 फरवरी 2025: आज आपको नया प्यार मिल सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में काफी व्यस्त रहेंगे। जोखिम भरे बिजनेस में निवेश करने के लिए आर्थिक रूप से धन-समृद्ध रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आइए डॉ जे एन पांडेय से जानते हैं वृषभ राशि का विस्तृत राशिफल...
वृषभ लव राशिफल : आज रिलेशनशिप को बहस से मुक्त रखें। आपको साथी से बातचीत और टाइम स्पेंड करते समय सतर्क रहना चाहिए। कुछ शब्द या वाक्य से प्रेमी को गलतफहमी हो सकती है। दोपहर के बाद का समय सिंगल जातकों के लिए क्रश को प्रपोज करने के लिए उत्तम रहेगा। आप प्रेमी की परिजनों से मुलाकात करा सकते हैं या आज रातन उन्हें डिनर पर सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। कुछ लोगों की दोस्ती रोमांटिक मोड़ ले सकती है।
वृषभ करियर राशिफल : आज कार्यस्थल पर वाद-विवाद से बचें। प्रोडक्टिविटी को लेकर छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं। सीनियर्स के साथ आपरे रिश्ते अच्छे होने चाहिए। कुछ अकाउंटेंट्स, बैंकर्स और फाइनेंसशियल मैनेजर्स को छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं। आपको धन के मामले में बहुत सतर्क रहना होगा। अगर आज आपका जॉब इंटरव्यू है, तो पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। नए व्यापार लॉन्च करने के लिए अच्छा दिन है। उद्यमियों को नए पार्टनरशिप के साथ डील मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सफलता प्राप्त होगी।
वृषभ आर्थिक राशिफल : आर्थिक मामलों में दिन अच्छा है। आज धन को लेकर किसी बड़ी चुनौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप कॉन्फिडेंस के साथ घर मरम्मत करा सकते हैं या नया घर खरीद सकते हैं। कुछ फीमेल्स को ऑफिस में सेलिब्रेशन के लिए पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। दोपहर के बाद का समय दान-पुण्य के कार्यों के लिए अच्छा है। भाई-बहन या रिश्तेदारों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप बकाया हुआ धन वापस करने की कोशिश कर सकते हैं।
वृषभ हेल्थ राशिफल : स्वास्थ्य को लेकर कोई गंभीर समस्या नहीं होगी। हालांकि, आपको अपने लाइफस्टाइल पर ध्यान दें। ऐसी चीजों का सेवन न करें, जिससे आपका डाइजेशन खराब हो। अपने फिजिकल फिटनेस पर ध्यान दें। सीनियर्स को अनिद्रा की समस्या हो सकती है। इससे पारंपरिक तरीकों से दूर करें।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।