Hindi Newsधर्म न्यूज़Taurus Horoscope Today 17 February 2025 aaj ka Vrishabh Rashifal

वृषभ राशिफल 17 फरवरी: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 17 फरवरी का दिन? पढ़ें राशिफल

  • Taurus Horoscope 17 February 2025, Vrishabh Rashifal : राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा होता है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ जे एन पांडेयSun, 16 Feb 2025 10:24 PM
share Share
Follow Us on
वृषभ राशिफल 17 फरवरी: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 17 फरवरी का दिन? पढ़ें राशिफल

Taurus Daily Horoscope,वृषभ राशिफल 17 फरवरी 2025: आज प्रेमी के साथ रोमांटिक रहें और अपने रिलेशनशिप को ज्यादा समय दें। ऑफिस में नए कार्यों की जिम्मेदारी लें, जो करियर में तरक्की सुनिश्चित करती हो। धन का इस्तेमाल बेहतर भविष्य के लिए करें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आइए डॉ जे एन पांडेय से जानते हैं वृषभ राशि का विस्तृत राशिफल...

वृषभ लव राशिफल : प्रेमी के हर कमेंट को गंभीरता से न लाएं। इसके बजाए छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज करें। इससे आपको प्रेमी के साथ रिश्ते को अच्छा बनाए रखने में मदद मिलेगी। कनफ्यूजन से बचें और सुनिश्चित करें कि पार्टनर के साथ आप स्पष्ट बातचीत रखते हैं। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। कुछ लोगों के रिलेशनशिप में समझौता करने की जरूरत होगी। जो लोग ट्रैवल कर रहे हैं, वह बातचीत के जरिए साथी से अपनी फीलिंग्स व्यक्त करें। मैरिड लोगों को ऑफिस रोमांस से दूरी बनाए रखना चाहिए। लाइफ पार्टनर आपको रंगे हाथों पकड़ सकते हैं।

वृषभ करियर राशिफल : कार्यों के प्रति समर्पण से प्रोफेशनल लाइफ में आपको तरक्की के कई मौके मिलेंगे। आप आय में वृद्धि या जिम्मेदारियों में बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। कुछ कार्यों के लिए क्लाइंट और सीनियर्स तारीफ करेंगे। विवादों से दूरी बनाएं। ट्रेडर्स को अथॉरिटी से लाइसेंस से जुड़ी समस्या हो सकत है। इसे शाम से पहले सुलझाने की जरूरत है। आज विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।

वृषभ आर्थिक राशिफल : आर्थिक रूप से धन-समृद्ध रहेंगे। आपको बकाया हुआ धन वापस करने में भी सफलता प्राप्त होगी। इससे दोस्तों या रिश्तेदारों से आर्थिक विवादों को सुलझाने के अवसर का दिन समझें। जोखिम भरे बिजनेस में निवेश करने से पहले मार्केट के बारे में अच्छे से पढञें और निवेश के मामले में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन हानि हो सकता है। आज आप वाहन खरीद सकते हैं। वहीं, कुछ फीमेल्स को विरासत में पैतृक संपत्ति मिल सकती है।

वृषभ हेल्थ राशिफल : स्वास्थ्य को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं रहेगी। हालांकि, आपको पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान अपने सेहत पर ध्यान देना चाहिए। सुनिश्चित करें कि आप सभी दवाएं समय पर लेते हैं। सीने से जुड़ी समस्याओं को हल्के में न लें। प्रेग्नेंट फीमेल्स एल्कोहल के सेवन से दूर रहें और एडवेंचर स्पोर्ट्स में शामिल होने से बचें। सीनियर्स को अनिद्रा और शरीर में दर्द की समस्या हो सकती है। आपको अपने डाइट में शुगर की इस्तेमाल कम करना चाहिए।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

अगला लेखऐप पर पढ़ें