Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Taurus Horoscope Today 10 September 2024 aaj ka Vrishabh Rashifal

वृषभ राशिफल 10 सितंबर: आर्थिक पक्ष रहेगा मजबूत,कड़ी मेहनत की होगी खूब तारीफ

  • Taurus Horoscope 10 September 2024, Vrishabh Rashifal : राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा होता है। जानें डॉ. जेएन पांडे से आज का वृषभ राशिफल-

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ जे एन पांडेMon, 9 Sep 2024 06:36 PM
share Share

Taurus Daily Horoscope, वृषभ राशिफल 10 सितंबर 2024: आज वृषभ राशि वालों को फैमिली इश्यूज की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाना चाहिए। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के नए मौकों की तलाश करें। आज आप निवेश करने पर विचार कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आइए डॉ जे एन पांडे से जानते हैं वृषभ राशि का विस्तृत राशिफल...

वृषभ लव राशिफल : आज आपके लव लाइफ में खुशियों का माहौल रहेगा। पार्टनर खूब प्यार लुटाएंगे। आज प्रेमी के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें, लेकिन बेकार की बातों को ज्यादा डिस्कस न करें। जिससे साथ का मूड खराब हो। आज वृषभ राशि के कुछ जातक पुराने प्यार के पास वापस जा सकते हैं। जिससे लाइफ में खुशियां ही खुशियां आएंगी। रिश्तों में इगो इश्यूज न आने दें।साथी के प्रति थोड़ा सेंसिटिव रहें। मैरिड फीमेल्स ससुराल पक्ष से कम्युनिकेशन इश्यूज हो सकते हैं।

वृषभ करियर राशिफल : महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को हैंडल करते समय पॉजिटिव एटिट्यूड रखें। आज विदेश क्लांइट आपके हार्ड वर्क की खूब तारीफ करेंगे। आपके शानदार परफॉर्मेंस के बारे में मेल भी कर सकते हैं, जो आपके जॉब प्रोफाइल को बेहतर बनाने का काम करेगा। जिन लोगों का इंटरव्यू हैं, वह कॉन्फिडेंस के साथ जाएं। आज आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। जो लोग एविएशन, ऑटोमोबाइल, कंस्ट्रक्शन, पब्लिशिंग, हॉस्पिटैलिटी और बॉयो-कैमिस्ट्री फील्ड में हैं, उनका आज काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। उद्यमियों को व्यापार में बढ़ोत्तरी के बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए।

वृषभ आर्थिक राशिफल : आज आप आर्थिक रूप से धन-समृद्ध रहेंगे। धन से जुड़े फैसले लेने के अच्छे कंडीशन में होंगे। हालांकि, आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। आज कुछ जातकों फैमिली के साथ प्रॉपर्टी से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों से जुड़ी समस्याओं लाइफ पार्टनर का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। निवेश करने के लिए भी अच्छा समय है। आप रियल एस्टेट या स्टॉक मार्केट में निवेश करने पर विचार कर सकते हैं। दोपहर बाद दान-पुण्य के भी कार्य कर सकते हैं।

वृषभ हेल्थ राशिफल : अपनी डाइट पर ध्यान दें। प्रोटीन और न्यूट्रीशन से भरपूर फूड शामिल करें। आज कुछ जातकों को सिर दर्द या शरीर में दर्द महसूस हो सकता है। कान से जुड़ी प्रॉब्लम भी हो सकती है। दोपहर के बाद का समय लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए अच्छा समय है। हालांकि, सीनियर्स को ट्रैवलिंग के समय मेडिकल किट अपने साथ रखना चाहिए। आज कुछ जातकों को बीपी या हाइपरटेंशन की प्रॉब्लम हो सकती है। तनाव और अवसाद से दूर रहें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें