Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Tarot Horoscope 8 September 2024 Rashifal tarot Card Readings

Tarot Horoscope: मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा कल का दिन, पढें टैरो राशिफल

  • Horoscope Tarot Card Readings: राशिफल की तरह ही टैरोकार्ड के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। ज्योतिषाचार्य डॉ जे एन पांडे से जानें मेष राशि से मीन राशि के लिए कैसा रहेगा कल का टैरो राशिफल-

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 7 Sep 2024 11:29 AM
share Share

मेष राशि के जातकों आज आपको अपने गोल्स पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। आपके सपने बड़े हैं, जो सच हो सकते हैं लेकिन इन्हें सच करने के लिए आपको एक बढ़िया प्लान बनाना होगा। आज का आपका दिन शुभ रहेगा। अपने सपनों को लेकर थोड़ा सीरियस हो जाएं।

वृषभ राशि वालों आज के दिन जैसा आपने प्लान किया है, वैसा नहीं होगा। मोटिवेशन में कमी आ सकती है। कभी-कभी चीजें एक्सपेक्टेशन के अनुसार न होना भी आपके फेवर में काम करता है। इसलिए कभी-कभी असफलताएं मेहनत करने के लिए जरूरी होती हैं।

मिथुन राशि के जातकों आज आपके विचार या तो आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे या फिर चुनौतियों का कारण भी बन सकते हैं। अपनी मेंटल हेल्थ का ख्याल रखें और पॉजिटिव सोच बनाए रखें। आज अपने विचारों पर ध्यान दें और नेगेटिव सोचने से बचें।

कर्क राशि वाले आज के दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप जानते हैं की लाइफ में आप क्या चाहते हैं। आज का दिन अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाने के लिए बढ़िया है। किसी भी चुनौती को पार करने के लिए आप में पूरी क्षमता है।

सिंह राशि के जातकों आज आपको दूसरे लोगों को माफ करने की कोशिश करनी चाहिए। दूसरों को माफ करने का मतलब यह नहीं कि आप उनकी गलतियों को अनदेखा कर दें। बल्कि दूसरों को माफ करने से आपको मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

कन्या राशि के लोगों आज आपको कुछ चीज समझ में नहीं आएंगी। इसका मतलब यह नहीं कि आप तनाव लें। खुद पर भरोसा रखें। समय के साथ चीज खुद-ब-खुद ठीक हो जाएंगी।

तुला राशि के जातकों आज आपको अपनी क्रिएटिविटी बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। दूसरों से अलग सोचने की अपनी क्षमता पर काम करें। आज का दिन नई चीजों को ट्राई या एक्सप्लोर करने के लिए अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि के जातकों आपकी सोच ही आपकी मार्गदर्शक बनेगी। यह आपको याद दिलाएगी कि आप किसी लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं। आगे क्या करना है, इस पर अपना फोकस रखें। खुद के प्रति सच्चे रहें।

धनु राशि के जातकों अच्छी चीज ज्यादातर उसी वक्त होती हैं, जब आप उनकी एक्सपेक्टेशन नहीं रखते। आपकी लाइफ में कई अच्छे पल अभी आने बाकी हैं। इसलिए खुद को पॉजिटिव रखें। याद रखें सही समय पर आपको सफलता जरूर मिलेगी।

मकर राशि के जातकों को आज सलाह दी जाती है कि दूसरों के साथ वह खुद की तुलना न करें। इस बात पर अपना ध्यान केंद्रित रखें कि आप दूसरों से अलग क्यों हैं। अपनी स्किल्स पर काम करें।

कुंभ राशि के जातकों आज का दिन आपके लिए हासिल की गई सफलताओं को याद करने का दिन है। अपनी उपलब्धियों को याद करने से आप काफी कॉन्फिडेंट फील करेंगे। कभी-कभी खुद की तारीफ खुद से करना भी जरूरी है। आज अपने लिए कुछ समय निकालें।

मीन राशि के जातकों आप काफी प्रतिभाशाली हैं। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल कहां पर कर रहे हैं। हर व्यक्ति या सिचुएशन आपकी टाइम या एनर्जी को डिजर्व नहीं करता है। इस बात का ख्याल रखें की क्या आपको पीछे धकेल रहा है और क्या आपको आगे बढ़ने में मदद कर रहा है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें