Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़surya shukra ketu kanya rashi mein sun venus ketu in virgo horoscope rashifal

सूर्य, शुक्र, केतु कन्या राशि में, जानें ग्रहों की इस युति से क्या पड़ेगा प्रभाव

  • हिंदू पंचांग के अनुसार 16 सितंबर को सूर्य देव राशि परिवर्तन कर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र और केतु पहले से कन्या राशि में विराजमान हैं। सूर्य, शुक्र और केतु के एक ही राशि में रहने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तानThu, 12 Sep 2024 12:50 PM
share Share

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की युति को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों की युति का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। हिंदू पंचांग के अनुसार 16 सितंबर को सूर्य देव राशि परिवर्तन कर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र और केतु पहले से कन्या राशि में विराजमान हैं। सूर्य, शुक्र और केतु के एक ही राशि में रहने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा। आइए जानते हैं, सूर्य, शुक्र और केतु की युति से किन राशि वालों को होगा लाभ-

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए ग्रहों की युति शुभ रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता से धन प्राप्ती के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि 

सूर्य, शुक्र और केतु की युति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुटुंब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।संतान सुख में वृद्धि होगी। उच्च शिक्षा एवं शोध आदि कार्यों के लिए विदेश प्रवास की संभावना बन रही है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन भी संभव है। मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। माता व परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ती के योग बन रहे हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा। 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए ग्रहों की युति से शुभ होगा। धन-लाभ होगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। घर में धार्मिक कार्य होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ होगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। भूमि खरीदने का योग बन रहा है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए ग्रहों की युति शुभ रहेगी मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम रहेंगे। शोध आदि कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों आदि की ओर रूझान बढ़ेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।  तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। संचित धन भी बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

अगला लेखऐप पर पढ़ें