कुंभ से मीन राशि में जाएंगे सूर्य, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय
- ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्यदेव 14 मार्च को राशि परिवर्तन करने जा रहा है। इस दिन सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्यदेव 14 मार्च को राशि परिवर्तन करने जा रहा है। इस दिन सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य देव हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। सूर्यदेव के मीन राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ होगा। आइए जानते हैं, सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से किन राशियों को होगा लाभ…
मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तनअत्यंत शुभ रहने वाला है। व्यापारियों के व्यापार को विस्तार मिल सकता है। इस अवधि में धन का आवक बढ़ेगा। पदोन्नति के साथ आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए वरदान समान साबित हो सकता है।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए ये समय शुभ रहेगा।आपके लिए धन प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे। आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। कारोबारियों को मनमुताबिक मुनाफा हो सकता है। इस अवधि में आपके अटके काम बन सकते हैं।
तुला राशि- तुलाराशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तनलाभकारी रहने वाला है। इस दौरान आपको धन लाभ होने के प्रबल आसार हैं। बुध देव की कृपा से आपके कारोबार में विस्तार हो सकता है। आय में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। इस अवधि में आपका भाग्योदय हो सकता है।
वृश्चिक राशि- वृश्चिकराशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तनसुखद समाचार ला सकता है। यह समयशुभ साबित होगा। इस अवधि में आप जिस कार्य में हाथ लगाएंगे, सफलता पाएंगे। बुधदेव की कृपा से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिएसंबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।