Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़What Does Mean to See Snake in Dream Sapne me Sanp ko Dekhne ka Matlab

सपने में सांप देखना कैसा होता है? पढ़ें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

अक्सर हम कई तरह के सपने देखते हैं। कुछ सपने हमेशा के लिए याद रह जाते हैं तो कुछ सपनों को हम भूल जाते हैं। कई बार सपने में कुछ ऐसा देखते हैं जिससे डर तक जाते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने इंसान...

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 7 Aug 2020 07:22 AM
share Share

अक्सर हम कई तरह के सपने देखते हैं। कुछ सपने हमेशा के लिए याद रह जाते हैं तो कुछ सपनों को हम भूल जाते हैं। कई बार सपने में कुछ ऐसा देखते हैं जिससे डर तक जाते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने इंसान को आने वाली विपदा या भविष्य का भी संकेत देते हैं। स्वप्न शास्त्र में हर सपने का अर्थ बताया गया है।

आपने कई बार सपने में सांप देखा होगा। कई बार सांप को देखना शुभ होता है, तो कई बार अशुभ भी। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, सांप किस स्थिति में दिखाई देता है, शुभ और अशुभ फल इस पर निर्भर करता है। जानिए सांप को सपने में देखना और भविष्य का इसका संबंध-

1. सांप का डसना- स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, अगर सपने में सांप ने आपको काट या डस लिया है, तो परेशानी का विषय है। स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि सांप के डसने का अर्थ है कि किसी परेशानी या विपदा का आना।

2. मरे हुए सांप को देखना- कहते हैं कि सपने में मरा हुआ सांप दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन की परेशानियां या कष्ट दूर होने वाले हैं।

3. सांप कर रहा है पीछा- स्वप्नशास्त्र के अनुसार, अगर आप सपने में देखते हैं कि आपका पीछा कर रहा है। तो यह अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस तरह का सपना आने वाले दुख या परेशानी का संकेत देता है।

4. सफेद सांप का दिखना- स्वप्न शास्त्र में सफेद सांप का दिखना शुभ बताया गया है। कहते हैं कि इस सपने का अर्थ है तरक्की या फिर धन लाभ होना।

5. उड़ते हुए सांप को देखना- अगर आपको सपने में उड़ता हुआ सांप दिखाई देता है, तो यह अशुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, इस तरह का सपना आर्थिक तंगी का इशारा करता है।

6. सांप और नेवले की लड़ाई- सपने में सांप और नेवले की लड़ाई देखना अशुभ माना गया है। इसका अर्थ है कि आपको बेवजह परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

(नोट- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। )

अगला लेखऐप पर पढ़ें